30.3 C
Mumbai
Sunday, May 10, 2026
होमन्यूज़ अपडेटतमिलनाडु में विजय सरकार का रास्ता साफ, TVK ने छुआ बहुमत का...

तमिलनाडु में विजय सरकार का रास्ता साफ, TVK ने छुआ बहुमत का आंकड़ा

CM बनने की तैयारी

Google News Follow

Related

अभिनेता से नेता बने जोसेफ विजय अब राज्य के अगले मुख्यमंत्री बनने की ओर बढ़ते दिखाई दे रहे हैं। उनकी पार्टी तमिलगा वेत्त्री कज़गम (TVK) ने सहयोगी दलों के समर्थन के साथ विधानसभा में बहुमत का आंकड़ा हासिल कर लिया है।

234 सदस्यीय तमिलनाडु विधानसभा में बहुमत के लिए 118 सीटों की जरूरत है। चुनाव में TVK ने 108 सीटें जीतकर सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरकर सामने आई थी, लेकिन अकेले बहुमत से पीछे रह गई थी। अब कांग्रेस, CPI, CPI(M) और VCK के समर्थन के बाद गठबंधन का आंकड़ा 119 तक पहुंच गया है।

गठबंधन का सीट गणित इस प्रकार है TVK – 108 विधायक, कांग्रेस – 5 विधायक, CPI – 2 विधायक, CPI(M) – 2 विधायक, VCK – 2 विधायक यानि कुल 119 विधायक। इसके साथ ही विजय के नेतृत्व वाला गठबंधन बहुमत के आंकड़े से एक सीट आगे निकल गया है।

सूत्रों के अनुसार, विजय जल्द ही तमिलनाडु के राज्यपाल राजेंद्र अर्लेकर से मुलाकात कर सरकार बनाने का दावा पेश कर सकते हैं। इससे पहले वह दो बार सरकार गठन का दावा कर चुके थे, लेकिन पर्याप्त समर्थन नहीं होने के कारण राज्यपाल ने उन्हें आमंत्रित नहीं किया था।

राजनीतिक घटनाक्रम में सबसे बड़ा बदलाव तब आया जब कांग्रेस ने DMK से दूरी बनाकर TVK का समर्थन करने का फैसला किया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, चुनाव से पहले विजय ने कांग्रेस को गठबंधन का प्रस्ताव दिया था और 75 सीटों की पेशकश भी की थी, लेकिन कांग्रेस ने उस समय वैचारिक कारणों और भाजपा विरोधी राष्ट्रीय राजनीति का हवाला देते हुए DMK के साथ बने रहने का फैसला किया था।

हालांकि, चुनाव परिणाम आने और TVK के सबसे बड़ी पार्टी बनने के बाद कांग्रेस ने अपना रुख बदल दिया। इसके बाद CPI, CPI(M) और विदुथलाई चिरुथैगल काची (VCK) ने भी DMK से अलग होकर विजय को समर्थन देने का निर्णय लिया।

राजनीतिक हलकों में यह भी चर्चा रही कि DMK और AIADMK मिलकर TVK को सत्ता से दूर रखने की रणनीति बना सकते हैं। इसी आशंका के बीच वाम दलों और VCK ने आखिरकार विजय के साथ आने का फैसला किया।

तमिल सिनेमा में “थलपति” के नाम से लोकप्रिय विजय ने 2024 में अपनी पार्टी TVK की स्थापना की थी। यह उनका पहला विधानसभा चुनाव था और पहली ही कोशिश में उन्होंने राज्य की राजनीति में बड़ा बदलाव ला दिया।

राजनीतिक विश्लेषक विजय की तुलना तमिलनाडु के उन फिल्मी सितारों से कर रहे हैं जिन्होंने अभिनय से राजनीति में सफल प्रवेश किया था। इनमें एम. जी. रामचंद्रन , जे. जयललिता और विजयकांत जैसे नाम शामिल हैं। अब तमिलनाडु की राजनीति की नजर राज्यपाल के अगले कदम और विजय के संभावित शपथ ग्रहण पर टिकी हुई है।

यह भी पढ़ें:

ISI की आतंकी साजिश नाकाम, 9 आतंकी गिरफ्तार

“सोमनाथ मंदिर हमारी संस्कृति के अटूट संकल्प का प्रतीक”

सुवेंदु अधिकारी होंगे पश्चिम बंगाल के नए मुख्यमंत्री, भाजपा विधायक दल ने चुना नेता

युजवेंद्र चहल के ‘वेप स्मोकिंग वीडियो’ पर बढ़ा बवाल!

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,096फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
306,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें