27.9 C
Mumbai
Wednesday, June 24, 2026
होमदेश दुनियाबिहार की जनता ने एनडीए को भारी जीत दिलाई: ऋतुराज!

बिहार की जनता ने एनडीए को भारी जीत दिलाई: ऋतुराज!

अमित शाह ने एक बार फिर दोहराया कि प्रदेश में एनडीए की सरकार बनने के बाद घुसपैठियों को चुन-चुन कर बाहर निकाला जाएगा।

Google News Follow

Related

बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर महागठबंधन और एनडीए का चुनावी अभियान तेज हो गया है। शुक्रवार को जहां पीएम मोदी बेगूसराय और समस्तीपुर में थे तो वहीं केंद्रीय गृहमंत्री बक्सर और सीवान में थे। अमित शाह ने एक बार फिर दोहराया कि प्रदेश में एनडीए की सरकार बनने के बाद घुसपैठियों को चुन-चुन कर बाहर निकाला जाएगा।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के बयान पर भाजपा नेता ऋतुराज सिन्हा ने कहा कि 2020 के चुनाव और आगामी 2024 के चुनाव में शाहाबाद की धरती पर जो भी थोड़ी बहुत कमी रह गई थी, जनता ने अब एनडीए को भारी जीत दिलाने का मन बना लिया है। अमित शाह द्वारा संबोधित बक्सर की रैली में उमड़ी भारी भीड़ और उत्साह ने साफ दिखा दिया कि शाहाबाद एनडीए की सरकार बनाने में अग्रणी भूमिका निभाएगा।

उन्होंने कहा कि अमित शाह की जनसभा में लोगों की ओर से अच्छी प्रतिक्रिया मिली है। इस बार शाहाबाद की 22 की 22 सीटें एनडीए जीतेगा।

गृह मंत्री अमित शाह के बयान पर पूर्व आईपीएस अधिकारी और बक्सर सदर सीट से भाजपा उम्मीदवार आनंद मिश्रा ने कहा कि अब तक आप समझ गए होंगे कि भाजपा और हमारा एनडीए गठबंधन वास्तव में बिहार का कल्याण और प्रगति चाहते हैं।

वे सही उम्मीदवारों को आगे बढ़ाना चाहते हैं, जो समाज को साथ लेकर चल सकें, ‘सबका साथ, सबका विकास’ के सिद्धांत को कायम रख सकें और एक विकसित बिहार और एक विकसित बक्सर के साथ एक विकसित भारत के निर्माण में मजबूती से योगदान दे सकें।

उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं में जोश है। बिहार की जनता ने संकल्प लिया है कि दोबारा बिहार में एनडीए की सरकार को लाना है, जिससे विकास की धारा निरंतर बहती रहे।

बता दें कि बिहार में दो चरण में मतदान आयोजित कराए जाएंगे। 14 नवंबर को परिणाम घोषित किया जाएगा।

यह भी पढ़ें-

मालदा में सुकांत मजूमदार ने पीएम मां के नाम पौधा लगाया!

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,276फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
317,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें