29.3 C
Mumbai
Monday, November 2, 2026
होमक्राईमनामाआरजेडी विधायक प्रेम शंकर यादव को जान से मारने की धमकी देने...

आरजेडी विधायक प्रेम शंकर यादव को जान से मारने की धमकी देने वाला मानसिक अस्थिर?

Google News Follow

राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के विधायक प्रेम शंकर यादव को जान से मारने की धमकी तब मिली, जब उन्होंने बागेश्वर धाम के प्रमुख धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के बिहार को लेकर दिए गए बयान पर टिप्पणी की थी। दरअसल, धीरेंद्र शास्त्री जल्द ही बिहार में कथा करने वाले हैं, लेकिन इससे पहले उन्होंने सोशल मीडिया पर “बिहार में का बा” लिखते हुए एक पोस्ट साझा की। इस पोस्ट के बाद बिहार की सियासत गरमा गई और कई राजनीतिक दलों के नेताओं ने इस पर प्रतिक्रिया दी।

राजद विधायक प्रेम शंकर यादव ने इस बयान को राजनीति से प्रेरित बताया और कहा कि यह केवल एक चुनावी रणनीति का हिस्सा है। उन्होंने कहा, “बिहार आने से पहले बागेश्वर बाबा ने जो ट्वीट किया है, उसके क्या मायने हैं? यह सिर्फ एक चुनावी स्टंट है। एक तरफ धीरेंद्र शास्त्री प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा नेताओं से मिलते हैं, और दूसरी तरफ कहते हैं कि ‘बिहार में का बा’। हम बिहार में उनके इस राजनीतिक उद्देश्य को सफल नहीं होने देंगे और उनका विरोध करेंगे।”

विधायक प्रेम शंकर यादव ने कहा कि इस बयान पर प्रतिक्रिया देने के बाद उन्हें जान से मारने की धमकी दी गई, जिसे उन्होंने गंभीरता से लिया और इसकी सूचना पुलिस को दी। उन्होंने कहा, “धमकी देने वाला मानसिक रूप से विक्षिप्त है, तभी उसने ऐसी हरकत की है। मैंने इस मामले को पुलिस के संज्ञान में दे दिया है, ताकि उचित कार्रवाई हो सके।”

उन्होंने आगे कहा कि धीरेंद्र शास्त्री को राजनीति से दूर रहना चाहिए और धार्मिक कार्यों तक सीमित रहना चाहिए। उन्होंने दावा किया कि बिहार में सभी धर्मों के लोग आपसी सौहार्द के साथ रहते हैं और यहां कोई समस्या नहीं है। “फिलहाल बिहार में सुख-शांति है, और यहां के लोग मिल-जुलकर रहते हैं। ऐसे में धीरेंद्र शास्त्री को राजनीतिक बयानबाजी से बचना चाहिए,” उन्होंने कहा।

बता दें की, 23 फरवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मध्य प्रदेश के छतरपुर पहुंचे थे, जहां उन्होंने बागेश्वर धाम में 200 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले बालाजी कैंसर इंस्टीट्यूट एंड रिसर्च सेंटर का शिलान्यास किया। इस मौके पर विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने पीएम मोदी की प्रशंसा की और उन्हें “द ग्रेट पीएम ऑफ इंडिया” बताया।

यह भी पढ़ें:

जम्मू-कश्मीर: फिर उठी पूर्ण राज्य की मांग, मुख्यमंत्री अब्दुल्ला ने की मनमोहन सिंग की तारीफ!

पाक-अफगान सीमा पर तनाव बढ़ा, तोरखम क्रॉसिंग 10वें दिन भी बंद!

फरीदाबाद: आतंकी संबंध के संदेह में एक युवक गिरफ्तार, राम मंदिर था निशाने पर !

पीएम मोदी और धीरेंद्र शास्त्री की इस मुलाकात के बाद ही बिहार में उनके बयान को लेकर राजनीतिक माहौल गर्म हो गया है। विपक्षी दल इसे भाजपा की चुनावी रणनीति के रूप में देख रहे हैं और इस मुद्दे को लेकर सरकार पर हमलावर हैं।

यह भी देखें:

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें