34 C
Mumbai
Friday, February 6, 2026
होमदेश दुनिया​PAK: बर्खास्तगी का दंश, किसी ने पूरा नहीं किया PM कार्यकाल

​PAK: बर्खास्तगी का दंश, किसी ने पूरा नहीं किया PM कार्यकाल

कभी कोई प्रधानमंत्री सदन में हार गया तो किसी को सेना ने हटा दिया​|​

Google News Follow

Related

पाकिस्तान के इतिहास में पहली बार किसी प्रधानमंत्री को अविश्वास प्रस्ताव से अपनी कुर्सी छोड़नी पड़ी है|​​ पाकिस्तान नेशनल असेंबली में ​9 अप्रैल, ​शनिवार की​ देर रात्रि इमरान खान के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर मतदान​ हुआ​, जिसमें उनकी हार हुई|​​ उनको पीएम बने अभी 4 ​वर्ष भी नहीं हुआ था|​ ​
वर्ष​​ 1947 से आज तक पाकिस्तान का कोई भी प्रधानमंत्री पांच वर्ष​​ का कार्यकाल पूरा नहीं कर पाया है|​​ कभी कोई प्रधानमंत्री सदन में हार गया तो किसी को सेना ने हटा दिया|​ ​भारत के ​बटवारे​ के बाद​ लियाकत अली खान 15 अगस्त 1947 को पाकिस्तान के पहले प्रधानमंत्री बने​|​ लियाकत अली खान को 16 अक्टूबर 1951 को रावलपिंडी में मार दिया गया​|​ ​ ​
गौरतलब​ है कि पाकिस्तान में आज तक कुल 30 प्रधानमंत्री रहे हैं, जिसमें से 7 प्रधानमंत्री ​​केयर टेकर रहे|यानी कुल 23 बार पाकिस्तान ने किसी को प्रधानमंत्री पद पर बैठाया है|लेकिन कोई भी अपने पांच साल पूरे नहीं कर पाया है|​ यहां की सेना का पाकिस्तान की राजनीति दखलंदाजी ​सबसे बड़ा मुख्य कारण माना जाता रहा है|
​​बेनजीर भुट्टो 1988 में पाकिस्तान की पहली महिला प्रधानमंत्री बनीं|​​ उन्हें जनरल ज़िया-उल-हक द्वारा पाकिस्तान में वर्षों के सैन्य शासन के बाद चुना गया था|नवाज शरीफ पहली बार साल 1990 में पाकिस्तान के पीएम बने लेकिन राष्ट्रपति गुलाम इशाक खान ने 1993 में एक​ ​बार फिर से चुनी हुई सरकार को बर्खास्त कर दिया|​ ​ 

​​यह भी पढ़ें-

PAK: क्लीन बोल्ड हुए इमरान, शरीफ होंगे नए PM !

 

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,257फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
290,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें