देवघर के उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी नमन प्रियेश लकड़ा ने बताया कि महोत्सव का औपचारिक उद्घाटन 16 मार्च को अपराह्न चार बजे किया जाएगा। इसके बाद तीनों दिन शाम के समय विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
महोत्सव के पहले दिन (16 मार्च) उद्घाटन के बाद शाम साढ़े चार बजे से पाईका नृत्य की प्रस्तुति होगी। इसके बाद धनंजय नारायण खवाड़े ग्रुप, संजीव परिहस्त ग्रुप और हर्षप्रीत कौर एंड ग्रुप की सांस्कृतिक प्रस्तुतियां होंगी। कार्यक्रम के अंत में अजित और मनोज द्वारा भक्तिपूर्ण भजनों की प्रस्तुति दी जाएगी।
दूसरे दिन (17 मार्च) का कार्यक्रम शास्त्रीय संगीत और गायन पर केंद्रित रहेगा। इस दिन जितेंद्र मंडल ग्रुप, शिवांगी की क्लासिकल सोलो प्रस्तुति, रेणु खवाड़े और स्वराभ्युदय संगीत गुरुकुल की प्रस्तुतियां होंगी। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण ‘इंडियन आइडल’ फेम पूजा चटर्जी का गायन रहेगा।
महोत्सव के अंतिम दिन (18 मार्च) संभव कला जत्था द्वारा झूमर नृत्य से कार्यक्रम की शुरुआत होगी। इसके बाद मानसी तिवारी और स्निग्धा यादव की प्रस्तुतियों में लोक कला की झलक देखने को मिलेगी। कार्यक्रम का समापन बॉलीवुड गायिका मधुबंती बागची के गीतों के साथ होगा।
उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा ने बताया कि इस महोत्सव के माध्यम से पारंपरिक लोक नृत्य और सांस्कृतिक विधाओं के संरक्षण तथा प्रचार-प्रसार पर विशेष जोर दिया जा रहा है। उन्होंने जिले के लोगों से इस सांस्कृतिक आयोजन में भाग लेकर कलाकारों का उत्साहवर्धन करने की अपील की है।
शाह का आरोप, असम स्वास्थ्य बजट से कांग्रेस ने किया सालाना 150 करोड़ रुपए का गबन!



