29.9 C
Mumbai
Wednesday, October 21, 2026
होमबॉलीवुडइस फिल्म के ट्रेलर को लेकर मचा बवाल, पुलिस ने फिल्म निर्देशक...

इस फिल्म के ट्रेलर को लेकर मचा बवाल, पुलिस ने फिल्म निर्देशक को थमा दिया नोटिस

फिल्म में रोहिंग्या समुदाय का जिक्र है।

Google News Follow

हाल ही में फिल्म ‘द केरला स्टोरी’ रिलीज होने के बाद से ही लगातार विवादों में रहे हालांकि फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 200 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। वहीं अब एक नई फिल्म का ट्रेलर रिलीज होते ही वह विवादों में या गई। दरअसल हिन्दी फिल्म ‘द डायरी ऑफ वेस्ट बंगाल’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है। हालांकि फिल्म के ट्रेलर लॉन्च होते ही फिर से बवाल मच गया है। फिल्म के निर्देशक जितेंद्र नारायण सिंह को वेस्ट बंगाल पुलिस ने लीगल नोटिस दिया है। आरोप है कि फिल्म के जरिये बंगाल को बदनाम करने की कोशिश की गई। फिल्म के लेखक निर्देशक सनोज मिश्रा हैं और को प्रोड्यूसर तापस मुखर्जी व अचिन्तया बोष हैं।

फिल्म बांग्लादेश के कट्टरपंथी संगठन रोहिंग्या मुसलमानों पर आधारित बताई जा रही है। वहीं फिल्म के ट्रेलर को देखकर ये साफ है की फिल्म पूरी तरह से ममता बनर्जी सरकार पर फोकस कर रही है। फिल्म के ट्रेलर की शुरुआत में ही CAA और NRC का जिक्र हो रहा है। फिल्म में हिंदुओं के साथ हुए अन्याय की कहानी दिखाई जा रही है। फिल्म की पूरी कहानी में बंगाल में रोहिंग्या समुदाय को गलत तरीके से बसाए जाने की है। फिल्म में ममता बनर्जी के किरदार को विलन की तरह दिखाया गया है। फिल्म के ट्रेलर में दिखाया गया है कि हिंदुओं के साथ लगातार पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी सरकार अन्याय कर रही है।

इसके साथ ही जितेंद्र त्यागी ने बंगाल सीएम ममता बनर्जी पर आरोप लगाते हुए कहा कि वहां की सरकार रोहिंग्याओं को अपना वोट बैंक बना रही है। जिसके तहत इन लोगों के नाम आधार कार्ड और वोटर लिस्ट में डलवाए जा रहे हैं। यही कारण है कि बांग्लादेश सटे बंगाल के बॉर्डर इलाके में रोहिंग्या मुसलमानों की आबादी बढ़ती जा रही है। ये रोहिंग्या मुसलमान पूरे देश में फैल रहे हैं जिन्हे एक खास मकसद के लिए पूरे देश में फैलाया जा रहा है। निर्देशक का उद्देश्य बंगाल की इस सच्चाई को फिल्म के माध्यम से पर्दे पर उतारना है। वहीं इस फिल्म के 2023 अगस्त में फिल्म रिलीज होने की संभावना है।

ये भी देखें 

रिलीज हुई फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ के शानदार पोस्टर्स

टीवी इंडस्ट्री में शोक की लहर, एक ही दिन में दो कलाकारों ने गंवाई जान

मोदी सरकार के 9 साल पूरे, दुनिया भर के इन देशों ने दिया सर्वोच्च सम्मान!

शिंदे गुट की बैठक में कितनी सीटों पर किया गया चुनाव लड़ने का फैसला !

 

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें