भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट कर कहा कि कर्तव्यनिष्ठ प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में कर्तव्य भवन से बना और कर्तव्य पथ पर चलने के संकल्प को साकार करता बजट 2026 में देश के भविष्य के प्रति सरकार की स्पष्ट प्रतिबद्धता को दर्शाता है।
उन्होंने कहा कि सबका साथ, सबका विकास के संकल्प को सिद्धि तक ले जाने वाला यह बजट वैश्विक अस्थिरता के बावजूद भारत की मजबूत आर्थिक स्थिति को रेखांकित करता है, जहां 7 प्रतिशत से अधिक विकास दर के साथ इन्फ्लेशन दर पर प्रभावी नियंत्रण संभव हुआ है, जो विकसित भारत 2047 की दिशा में एक सशक्त पहल है।
नितिन नवीन ने कहा कि इस बजट में मैन्युफैक्चरिंग के माध्यम से रोजगार सृजन पर विशेष बल दिया गया है। इलेक्ट्रॉनिक्स, टेक्सटाइल्स, सेमीकंडक्टर, केमिकल, कंटेनर और स्पोर्ट्स मैन्युफैक्चरिंग को गति देने के साथ इलेक्ट्रॉनिक इक्विपमेंट के लिए 40 हजार करोड़ और बायोफार्मा उद्योग के लिए 10,000 करोड़ के प्रावधान आत्मनिर्भर भारत की दिशा में मजबूत कदम हैं।
उन्होंने आगे कहा कि महात्मा गांधी ग्राम स्वराज पहल के जरिए खादी और ग्रामीण शिल्प को वैश्विक पहचान मिलेगी। टूरिज्म और संस्कृति केंद्रों का विकास, 20 नए अंतर्देशीय जलमार्ग, पटना और वाराणसी में शिप रिपेयर इकोसिस्टम, तथा रोड ट्रांसपोर्ट और डिफेंस सेक्टर में बढ़ा निवेश रक्षा क्षेत्र के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।
विकसित भारत 2047 लक्ष्य हेतु ठोस कदम है केंद्रीय बजट: बाबूलाल मरांडी!



