29 C
Mumbai
Wednesday, April 15, 2026
होमदेश दुनियाअमेरिका ने अपने कारणों से पाकिस्तान को माध्यम बनाया, बोले इजरायली राजदूत

अमेरिका ने अपने कारणों से पाकिस्तान को माध्यम बनाया, बोले इजरायली राजदूत

एक विशेष साक्षात्कार में अजार ने कहा, “हमने पाकिस्तान को सीधे युद्ध में शामिल होते नहीं देखा, लेकिन उनकी भूमिका सकारात्मक नहीं रही है। 

Google News Follow

Related

भारत में इजरायल के राजदूत रूवेन अज़ार ने कहा है कि अमेरिका ने अपने कारणों से पाकिस्तान को मध्यस्थ (फैसिलिटेटर) के तौर पर चुना है और इजरायल को वॉशिंगटन के इस फैसले पर भरोसा है, बशर्ते 15 सूत्रीय योजना को लागू किया जाए।

आईएएनएस को दिए एक विशेष साक्षात्कार में अजार ने कहा, “हमने पाकिस्तान को सीधे युद्ध में शामिल होते नहीं देखा, लेकिन उनकी भूमिका सकारात्मक नहीं रही है। अमेरिका ने अपने कारणों से उन्हें मध्यस्थ बनाया है। हमें भरोसा है कि अमेरिका 15 बिंदुओं की योजना को लागू करेगा।”

रिपोर्ट्स के मुताबिक, व्हाइट हाउस ने ईरान के साथ अस्थायी युद्धविराम के लिए पाकिस्तान को माध्यम बनाया है। इसके तहत इस्लामाबाद ने अमेरिका की ओर से तैयार 15 बिंदुओं की योजना तेहरान तक पहुंचाई और ईरान के जवाब भी अमेरिका तक पहुंचाए।

अजार ने कहा कि “अस्तित्वगत खतरों”, खासकर ईरान के सैन्य परमाणु कार्यक्रम को कमजोर करने के बाद अब इजरायल को उम्मीद है कि ईरानी शासन अमेरिका के साथ व्यापक शांति योजना पर सहयोग करेगा।

उन्होंने कहा, “हम संतुष्ट हैं कि हमारा सैन्य अभियान पूरा हो चुका है और अब कूटनीति को मौका दिया जा रहा है। अगर ईरान इस 15 सूत्रीय योजना पर सहयोग करता है, तो न केवल उसे राहत मिलेगी बल्कि पूरे क्षेत्र को फायदा होगा।”

इजरायली राजदूत ने चेतावनी भी दी कि यदि ईरान युद्धविराम का सम्मान नहीं करता या फिर टालमटोल करता है, तो इजरायल अपनी सुरक्षा के लिए पूरी तरह तैयार है।

अजार ने दावा किया कि इजरायल ने ईरान की परमाणु हथियार बनाने की क्षमता को काफी हद तक खत्म कर दिया है और उसके कार्यक्रम को वर्षों पीछे धकेल दिया है। उन्होंने कहा कि समृद्ध यूरेनियम को सुरक्षित रूप से हटाने और संवर्धन गतिविधियों को रोकने तक स्थिति की निगरानी जारी रहेगी।

उन्होंने यह भी कहा कि ईरान के अंदरूनी हालात कमजोर पड़ते दिख रहे हैं और सत्ता तंत्र में दरारें नजर आ रही हैं। अजार के अनुसार, “शासन और सुरक्षा बलों के बीच तालमेल की कमी है और यह अस्थिरता की ओर इशारा करता है।”

 
यह भी पढ़ें-

त्रिपुरा धर्मनगर उपचुनाव में 80 प्रतिशत मतदान, शांतिपूर्ण रही पूरी प्रक्रिया

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,197फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
303,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें