31 C
Mumbai
Friday, November 20, 2026
होमदेश दुनियाबिहार में नीतीश की नहीं, भाजपा की सरकार : कृष्णा अल्लावरु!

बिहार में नीतीश की नहीं, भाजपा की सरकार : कृष्णा अल्लावरु!

इस यात्रा का समापन 1 सितंबर को होगा, जिसके तहत राहुल गांधी और तेजस्वी यादव पटना में पदयात्रा करेंगे। इसकी शुरुआत 1 सितंबर को सुबह 10:50 बजे से होगी।

Google News Follow
बिहार कांग्रेस के प्रभारी कृष्णा अल्लावरु ने कहा कि राज्य में नीतीश कुमार की नहीं, भाजपा की सरकार है। ‘वोट चोरी’ से बनी सरकार कभी भी जनता की सेवा नहीं करेगी, जनता का काम नहीं करेगी।

बिहार कांग्रेस प्रदेश कार्यालय में शनिवार को आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव अविनाश पांडेय और कांग्रेस के प्रभारी कृष्णा अल्लावरु ने संबोधित किया।

अल्लावरु ने कहा कि जब ‘वोट चोरी’ से सरकार बनेगी तो आपराधिक घटनाएं बढ़ेंगी और जब तक अपराध नहीं घटेगा, तब तक बिहार में निवेश नहीं आएगा और कारखाने नहीं लगेंगे। जब तक ‘वोट चोरी’ होती रहेगी, तब तक पलायन बढ़ता रहेगा।

उन्होंने राहुल गांधी के नेतृत्व में हुई ‘वोटर अधिकार यात्रा’ के विषय में कहा कि इसका उद्देश्य लोगों को यह समझाना है कि जब तक वोट की चोरी होगी, बिहार में न कमाई होगी, न पढ़ाई की व्यवस्था सुधरेगी और न स्वास्थ्य की स्थिति सुधरेगी। राहुल गांधी इस यात्रा के माध्यम से यह बताने में कामयाब हुए हैं कि ‘वोट चोरी’ से जो सरकार बनेगी, वह जनता के हित में नहीं होगी।

कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव अविनाश पांडेय ने बताया कि ‘वोटर अधिकार यात्रा’ का समापन ‘गांधी से अंबेडकर’ कार्यक्रम से होगा। इस यात्रा का समापन 1 सितंबर को होगा, जिसके तहत राहुल गांधी और तेजस्वी यादव पटना में पदयात्रा करेंगे। इसकी शुरुआत 1 सितंबर को सुबह 10:50 बजे से होगी।

उन्होंने आगे बताया कि सबसे पहले ऐतिहासिक गांधी मैदान स्थित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया जाएगा। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी सहित सभी महागठबंधन के नेता गांधी मैदान गेट नंबर-1 से होते हुए एसपी वर्मा रोड, डाकबंगला चौराहा, कोतवाली थाना, इनकम टैक्स गोलंबर और नेहरू पथ से होते हुए अंबेडकर मूर्ति तक जाएंगे। यहां कार्यक्रम में शामिल लोगों को राहुल गांधी और तेजस्वी यादव संबोधित करेंगे।

यह भी पढ़ें-

पप्पू यादव बोले: बच्चों की संख्या तय करना राजनीतिक दलों का काम नहीं! 

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें