26 C
Mumbai
Monday, September 14, 2026
होमदेश दुनियाकांग्रेस-सीपीएम के बीच चल रही स्पर्धा : मुख्तार अब्बास नकवी!

कांग्रेस-सीपीएम के बीच चल रही स्पर्धा : मुख्तार अब्बास नकवी!

अब्बास नकवी ने ‘राजनीतिक पाखंड’ बताया और दावा किया कि अभी कांग्रेस और सीपीएम के बीच यह स्पर्धा चल रही है कि दोनों के बीच में सबसे बड़ा कम्युनिस्ट का चैंपियन कौन है?

Google News Follow

Related

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने केरल में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) और सीपीएम पर बयान दिया था। इसे भाजपा प्रवक्ता मुख्तार अब्बास नकवी ने ‘राजनीतिक पाखंड’ बताया और दावा किया कि अभी कांग्रेस और सीपीएम के बीच यह स्पर्धा चल रही है कि दोनों के बीच में सबसे बड़ा कम्युनिस्ट का चैंपियन कौन है?

उन्होंने समाचार एजेंसी आईएएनएस से बातचीत में कहा कि मौजूदा राजनीतिक स्थिति में इन दोनों ही दलों की विश्वसनीयता खत्म हो चुकी है। इसके पीछे की वजह यह है कि केरल में यह लोग एक-दूसरे का गला दबा रहे हैं, जबकि दिल्ली में गले मिल रहे हैं।

इन दोनों ही दलों का यह रवैया राजनीतिक पाखंड है, जिसे किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं किया जा सकता है। अपने राजनीतिक व्यवहार से इन दोनों ने यह साबित कर दिया है कि इन्हें जनता के हितों से कोई सरोकार नहीं है। यह लोग सिर्फ अपने राजनीतिक हितों के बारे में सोचते हैं। लेकिन, अब यह दोनों ही एक्सपोज हो चुके हैं।

महाराष्ट्र में जारी भाषा विवाद को निंदनीय बताते हुए मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा कि इससे भाषा की शालीनता को कुठाराघात पहुंचा है। ऐसा करके कुछ लोग भाषा की शालीनता को ताक पर रख रहे हैं। भाषा विवाद से कुछ भी अर्जित होने वाला नहीं है। इस देश में हर भाषा का सम्मान किया जाता है।

मतदाता पुनरीक्षण को जरूरी बताते हुए भाजपा नेता ने कहा कि फर्जी मतदाताओं के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। यह जरूरी है कि जो लोग यहां पर अवैध रूप से रह रहे हैं, उनकी पहचान होनी चाहिए।

लेकिन, यह दुर्भाग्य की बात है कि जब ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई हो रही है, तो कुछ लोगों के पेट में दर्द हो रहा है। मैं एक बात फिर से कहता हूं कि जो वैध मतदाता हैं, उनकी सुरक्षा होनी चाहिए और जो अवैध मतदाता हैं, उनकी समीक्षा होनी चाहिए। लेकिन, कुछ लोग इसमें सांप्रदायिकता का तड़का लगाने की कोशिश कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें-

आगरा: पृथ्वीनाथ महादेव मंदिर के जीर्णोद्धार को मिली मंज़ूरी, मंत्री ने जताया आभार!

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

150,388फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
333,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें