28 C
Mumbai
Friday, November 20, 2026
होमदेश दुनियाराष्ट्रगान गाने और बजाने पर कहीं रोक नहीं: पूर्व केंद्रीय मंत्री उपेंद्र...

राष्ट्रगान गाने और बजाने पर कहीं रोक नहीं: पूर्व केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा!

उन्होंने सासाराम में पत्रकारों से बातचीत में कहा कि राष्ट्रगान सभी जगह बजे और सभी जगह लोग गाएं, इसमें क्या दिक्कत है? कहीं इस पर रोक नहीं है।

Google News Follow
बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के ‘धर्मभक्ति के साथ देशभक्ति’ भी जरूरी वाले बयान पर पूर्व केंद्रीय मंत्री सह राष्ट्रीय लोक मोर्चा के प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि राष्ट्रगान गाने और बजाने पर कहीं रोक नहीं है। कोई नई बात उन्होंने नहीं कही है।

उन्होंने सासाराम में पत्रकारों से बातचीत में कहा कि राष्ट्रगान सभी जगह बजे और सभी जगह लोग गाएं, इसमें क्या दिक्कत है? कहीं इस पर रोक नहीं है।

दरअसल, बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री (बाबा बागेश्वर) ने मंदिरों, मस्जिदों और गिरजाघरों में रोज राष्ट्रगान कराने की मांग उठाई है। उन्होंने कहा कि धर्म भक्ति के साथ देशभक्ति भी जरूरी है। मध्य प्रदेश के छतरपुर शहर की 75 साल पुरानी श्री अन्नपूर्णा रामलीला के मंच पर उन्होंने भगवान की आरती के बाद पहले खुद राष्ट्रगान गाया और फिर सभी से आग्रह किया कि धर्मस्थलों में पूजा-अर्चना के साथ राष्ट्रगान भी होना चाहिए।

सासाराम में उपेंद्र कुशवाहा ने पत्रकारों से बातचीत में विपक्ष द्वारा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के अस्वस्थ वाले बयान पर कहा कि मुख्यमंत्री पूरी तरह से सक्षम हैं, अभी मुख्यमंत्री हैं और आगे भी वह मुख्यमंत्री रहेंगे। वह कार्य करने में पूरी तरह से सक्षम हैं।

एनडीए में टिकट बंटवारे को लेकर उन्होंने कहा कि टिकट बंटवारे को लेकर औपचारिक रूप से बातचीत की शुरुआत नहीं हुई है। बातचीत जब शुरू होगी तो पत्रकारों को बताया जाएगा।

वहीं, राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव की बेटी रोहिणी आचार्य के ‘एक्स’ पर पार्टी को लेकर किए गए एक पोस्ट पर उन्होंने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी।

इससे पहले रोहिणी आचार्य ने सोशल मीडिया साइट पर लिखा, “मैंने एक बेटी और बहन के तौर पर अपना कर्तव्य एवं धर्म निभाया है और आगे भी निभाती रहूंगी, मुझे किसी पद की लालसा नहीं है, न मेरी कोई राजनीतिक महत्वाकांक्षा है, मेरे लिए मेरा आत्मसम्मान सर्वोपरि है।”
यह भी पढ़ें-

सवाई जयसिंह बारह वर्ष में बने राजा, जिन्होंने जयपुर नगर बसाया! 

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें