29 C
Mumbai
Sunday, February 22, 2026
होमराजनीतिबगैर OBC आरक्षण मनपा चुनाव नहीं,चंद्रकांत पाटिल पर फडणवीस ने कही ये...

बगैर OBC आरक्षण मनपा चुनाव नहीं,चंद्रकांत पाटिल पर फडणवीस ने कही ये बात

Google News Follow

Related

मुंबई। भाजपा ने साफ कर दिया है कि बगैर ओबीसी आरक्षण के वह स्थानीय निकाय चुनाव नहीं चाहती। सुप्रीम कोर्ट के फैसले से महाराष्ट्र में ओबीसी का राजनीतिक आरक्षण समाप्त हो गया है। शनिवार को पुणे में पत्रकारों से बातचीत में विधानसभा में विपक्ष के नेता देवेंद्र फडणवीस ने कहा है कि जब तक महाराष्ट्र में ओबीसी का राजनीतिक आरक्षण बहाल नहीं हो जाता तब तक राज्य में स्थानीय निकाय चुनाव नहीं होने चाहिए।

उन्होंने कहा कि समाज के ऐसे कई घटक हैं, जिनको आरक्षण का लाभ नहीं मिल सका है। इस लिए ऐसी व्यवस्था बनाने की जरुरत है कि वंचित घटकों को भी आरक्षण का लाभ मिल सके। गौरतलब है कि सुप्रीम के एक फैसले से राज्य में स्थानीय निकाय चुनावों में ओबीसी का राजनीतिक आरक्षण समाप्त हो गया है। इसको लेकर सत्ता पक्ष व विपक्ष एक दूसरे आरोप लगा रहे हैं।

चंद्रकांत पाटिल ही रहेंगे प्रदेश अध्यक्ष

पत्रकारों द्वारा प्रदेश भाजपा अध्यक्ष चंद्रकांत पाटील को बदले दाने की बाबत सवाल पूछे जाने पर फडणवीस ने कहा कि प्रदेश भाजपा अध्यक्ष चंद्रकांत पाटील को बदले जाने का कोई विचार नहीं है। बतौर प्रदेश अध्यक्ष वे अच्छा काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि फिलहाल राज्य में पार्टी संगठन में कोई बदलाव नहीं होगा। उन्होंने पत्रकारों को सलाह दी कि खबरों को लेकर पतंगबाजी न करें। से भाजपा के संभावित गठबंधन के बारे में पूछे जाने पर फडणवीस ने यह कर जवाब देने से इंकार कर दिया कि इसको लेकर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अपनी भूमिका साफ कर चुके हैं।

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,161फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
295,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें