29.1 C
Mumbai
Tuesday, October 20, 2026
होमराजनीति'आप' के साथ नहीं होगा गठबंधन, कांग्रेस अकेले लड़ेगी चुनाव !

‘आप’ के साथ नहीं होगा गठबंधन, कांग्रेस अकेले लड़ेगी चुनाव !

कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष देवेंद्र यादव ने दी जानकारी...

Google News Follow

दिल्ली में 2025 में विधानसभा चुनाव होने वाले है, जिसे लेकर कांग्रेस ने घोषणा की है। दिल्ली के प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने आधिकारिक तौर पर घोषणा की है की, दिल्ली में कांग्रेस सभी 70 सीटों पर विधानसभा चुनाव लड़ेगी। देंवेंद्र यादव ने कहा कि दिल्ली विधानसभा चुनाव में कांग्रेस का आम आदमी पार्टी या किसी अन्य दल के साथ कोई गठबंधन नहीं होगा।

कांग्रेस पार्टी ने शुक्रवार (29 नवंबर)को आम आदमी पार्टी के साथ किसी भी गठबंधन से इनकार करते हुए आगामी चुनाव अकेले लड़ने की घोषणा की। दिल्ली कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष देवेन्द्र यादव ने कहा कि पार्टीदिल्ली विधानसभा चुनाव में सभी 70 सीटों पर अपने दम पर चुनाव लड़ेगी। साथ ही उन्होंने कहा है की पार्टी किसी और पार्टी के साथ गठबंधन के पक्ष में नहीं है। वहीं देवेंद्र यादव ने कहा की मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार के बारे में फैसला चुनाव के बाद कांग्रेस विधायक दल द्वारा किया जाएगा। हालांकि दिल्ली में कांग्रेस का एक भी विधायक नहीं है। पिछले चुनाव में आम आदमी पार्टी 70 में से 60 से ज्यादा सीटें जीती थी।

बता दें कि, दिल्ली में 2024 के लोकसभा चुनाव में इंडी अलायंस के भीतर आम आदमी पार्टी दिल्ली में कांग्रेस के साथ मिलकर चुनाव लड़े थे। लेकिन दोनों दल एक भी सीट जीतने में नाकाम रहे। लोकसभा चुनावों के बाद आम आदमी पार्टी नेताओं ने भी यह बात साफ कह दी थी की उनकी पार्टी दिल्ली में अकेले विधानसभा चुनाव लड़ेगी।

यह भी पढ़ें:

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 विवाद पर ICC की बैठक स्थगित!

भारत के विदेश मंत्रालय ने बांग्लादेश में हिंदूओं पर होने वाले हमलों के लिए जताई चिंता !

हिंदूराष्ट्र में हर जमीन पर अधिकार हिंदू समाज का है!

नवंबर की शुरुवात में आम आदमी पार्टी के सुप्रीम लीडर अरविंद केजरीवाल ने आगामी विधानसभा चुनावों को ‘धर्मयुद्ध’ कह दिया था, भाजपा  के पास कौरवों की तरह अपार धन और शक्ति और भगवान और पांडवों की आप के साथ होने का दावा किया था।

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें