26 C
Mumbai
Tuesday, February 17, 2026
होमन्यूज़ अपडेटचुनावी सर्वे में खुलासा: महाराष्ट्र में बनेगी भाजपा-शिंदे सरकार !   

चुनावी सर्वे में खुलासा: महाराष्ट्र में बनेगी भाजपा-शिंदे सरकार !   

महाराष्ट्र हाल में हुए विधानसभा उप चुनावों, विधान परिषद के चुनाव और स्थानीय निकायों के चुनावों के आधार पर यह दावा किया जा रहा है कि अगर आज चुनाव हुए तो राज्य भाजपा-शिवसेना की सरकार बनती दिखाई दे रही है| 

Google News Follow

Related

आगामी 2024 के लोकसभा और विधानसभा चुनाव में महाविकास आघाड़ी (कांग्रेस, एनसीपी, ठाकरे गुट) इकट्ठे होकर चुनाव लड़ती है और भाजपा-शिवसेना के गठबंधन के हर उम्मीदवार के खिलाफ संयुक्त उम्मीदवार खड़े करती है तो शिंदे-फडणवीस सरकार की हार तय है, लेकिन एक चुनावी सर्वे से जो खुलासा हुआ है, वो चौंकाने वाला है| महाराष्ट्र हाल में हुए विधानसभा उप चुनावों, विधान परिषद के चुनाव और स्थानीय निकायों के चुनावों के आधार पर यह दावा किया जा रहा है कि अगर आज चुनाव हुए तो राज्य भाजपा-शिवसेना की सरकार बनती दिखाई दे रही है|

इस ओपिनियन पोल के अनुसार विधानसभा की 288 सीटों में से भाजपा और एकनाथ शिंदे की शिवसेना को 165 से 185 सीटें मिलने की संभावना है| वही दूसरी तरफ ठाकरे गुट, एनसीपी और कांग्रेस की महाविकास आघाड़ी को 88 से 118 सीटों पर जीत मिलने की उम्मीद जताई गयी | राज ठाकरे की पार्टी महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना को 2 से 5 सीटों पर जीत की संभावना जताई गई है|

एक स्थानीय भाषा में प्रकाशित वेब पोर्टल में प्रकाशित राज्य के इस चुनावी ओपिनियन पोल से संबंधित खुलासे के अनुसार महाराष्ट्र में अगर आज चुनाव करवाए जाएं तो भाजपा को 121 से 131 सीटें मिलती दिखाई देने की बात कही जा रही हैं| एकनाथ शिंदे की शिवसेना को 44 से 54 सीटें मिल सकती हैं| दूसरी तरफ उद्धव ठाकरे की शिवसेना को 8 से 18 सीटें दिखाई गई हैं| एनसीपी को 41 से 51 सीटों पर तो कांग्रेस को 39 से 49 सीटों पर जीत की संभावना जताई गई है|
दूसरी ओर राज्य में निर्दलीय और अन्य उम्मीदवारों के लिए 12 से 22 सीटों पर जीत का अनुमान लगाया गया है| इस ओपिनियन पोल के अनुसार उद्धव ठाकरे गुट को खासा नुकसान होता हुआ दिखाई दे रहा है और भाजपा -शिंदे की शिवसेना को आसानी से बहुमत मिलने की बात कही जा रही है| यदि इस चुनावी सर्वे का ओपिनियन पोल का अनुमान सही हुआ तो महाविकास आघाड़ी का भविष्य खत्म हो जाएगा| बता दें कि संबंधित न्यूज वेबपोर्टल ने यह रिपोर्ट प्रकाशित करते हुए यह लिखा है कि उनकी यह रिपोर्ट एक ओपिनियन पोल पर आधारित है|
यह भी पढ़ें-

karnataka: हिजाब पर नरम होगी कांग्रेस! धर्मांतरण कानून को किया रद्द  

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,190फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
292,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें