फाल्टा में दोबारा मतदान के दौरान TMC के गुंडों ने मतदाताओं दी को रेप और हत्या की धमकियां

स्थानीय लोगों का विरोध प्रदर्शन

फाल्टा में दोबारा मतदान के दौरान TMC के गुंडों ने मतदाताओं दी को रेप और हत्या की धमकियां

TMC goons threaten voters with rape and murder during re-polling in Falta

पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले के फाल्टा विधानसभा क्षेत्र में शनिवार (2 मई) को दोबारा मतदान के दौरान माहौल तनावपूर्ण हो गया। स्थानीय लोगों ने TMC के गुंडों द्वारा धमकियों और डराने-धमकाने के विरोध में प्रदर्शन किया।  4 मई को होने वाली मतगणना से पहले यह मंजर दिल दहलाने वाला है और भारत की लोकतंत्र पर किसी एक राजनीतिक पार्टी द्वारा धब्बा लगाने वाला है। प्रदर्शनकारियों ने दोबारा मतदान की मांग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की भी अपील की।

स्थानीय लोगों का आरोप है कि सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस (TMC) के गुंडे और कार्यकर्ताओं ने उन्हें मतदान के दौरान और उसके बाद भी धमकाया। एक स्थानीय व्यक्ति ने कहा, “टीएमसी के इस्राफिल चौकीदार ने हमें धमकी दी है कि अगर वे जीत गए तो हमारे घर जला दिए जाएंगे और खून-खराबा होगा।” वहीं एक महिला ने आरोप लगाया कि उन्होंने टीएमसी को वोट देने के बावजूद हमले का सामना किया। उसने कहा, “हमने टीएमसी को वोट दिया, फिर भी हम पर हमला हुआ। हम चाहते हैं कि आरोपी को गिरफ्तार किया जाए और महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए।”

फाल्टा के हासीमनगर इलाके में भी इसी तरह के आरोप सामने आए हैं। स्थानीय निवासियों ने बताया कि TMC के उम्मीदवार जहांगीर खान ने उन्हें जान से मारने और महिलाओं पर बलात्कार करने की धमकी दी। एक महिला ने कहा, “TMC के लोग गांव में घुस आए, महिलाओं के साथ बदसलूकी की और लोगों को पीटा। जहांगीर खान ने धमकी दी कि अगर वे सत्ता में आए तो हमें मार देंगे और हमारी महिलाओं के साथ बलात्कार करेंगे।”

महिला ने आगे बताया कि विरोध प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने लाठीचार्ज किया, जिसमें महिलाओं को भी नहीं बख्शा गया। “हमने डम डम रोड पर हड़ताल की थी, लेकिन जब कोई कार्रवाई नहीं हुई तो फिर से विरोध करने निकले। पुलिस ने लाठीचार्ज किया और कई लोगों को अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा।”

ज्ञात हो की, फाल्टा डायमंड हार्बर लोकसभा क्षेत्र का हिस्सा है, जिसे TMC पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी का गढ़ माना जाता है। अगर यहां से TMC हारती है तो राज्य में पार्टी का नामोनिशान खतरें में पड़ जाएगा, जिसकी आशंका गहरी है। राज्य में तैनात पुलिस पर्यवेक्षक IPS अधिकारी अजय पाल शर्मा ने पहले ही जहांगीर खान को मतदाताओं को डराने के आरोपों पर सख्त चेतावनी दी थी। उन्होंने यह भी पाया कि खान को निर्धारित प्रोटोकॉल से अधिक सुरक्षा दी गई थी, जिस पर उन्होंने स्पष्टीकरण भी मांगा था।

गौरतलब है कि चुनाव आयोग के निर्देश पर मगराहाट पश्चिम और डायमंड हार्बर क्षेत्रों के 15 मतदान केंद्रों पर दोबारा मतदान कराया जा रहा है, जबकि फाल्टा में लगभग 30 बूथों पर दोबारा मतदान होने वाला है। इस फैसले का भाजपा नेता और राज्य के नेता प्रतिपक्ष सुवेंदु अधिकारी ने स्वागत किया है और कई बूथों पर गड़बड़ी के आरोप लगाए हैं।

इससे पहले भाजपा EVM मशीनों पर भाजपा और कम्युनिस्ट पार्टी के उम्मीदवारों के नाम और चुनाव चिह्न पर के सामने टेप लगाए हुए पाए गए थे। इसके अलावा, एक स्ट्रॉन्ग रूम को बिना अनुमति खोले जाने का मामला भी सामने आया, जिसके बाद चुनाव आयोग ने कम से कम छह अधिकारियों को निलंबित कर दिया। फिलहाल क्षेत्र में CRPF और रैपिड एक्शन फोर्स (RAF) के जवान तैनात किए गए हैं ताकि स्थिति को नियंत्रण में रखा जा सके।

यह भी पढ़ें:

सीबीआई बड़ी कामयाबी, यूएई से भगोड़ा कमलेश पारेख भारत लाया गया!

तेजपत्ता: स्वाद बढ़ाने के साथ सेहत के लिए भी वरदान, जानिए फायदे!

गुजरात का ट्रेडिशनल वरियाली शरबत गर्मियों में भी रखे फ्रेश और हेल्दी!

Exit mobile version