32 C
Mumbai
Monday, April 27, 2026
होमदेश दुनिया​बंगाल को विकास की पटरी पर लाने के लिए भाजपा की सरकार...

​बंगाल को विकास की पटरी पर लाने के लिए भाजपा की सरकार बनानी ही पड़ेगी: रवि किशन

रवि किशन ने पार्टी कार्यकर्ताओं और जनता को संबोधित करते हुए दावा किया कि 4 मई को भारी बहुमत के साथ भाजपा बंगाल में सरकार बनाने जा रही है| 

Google News Follow

Related

भोजपुरी एक्टर और उत्तर प्रदेश की गोरखपुर लोकसभा सीट से भाजपा सांसद रवि किशन ने रविवार को पश्चिम बंगाल के उत्तरी हावड़ा में विधानसभा चुनाव के बीच भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में जोरदार रोड शो और चुनावी सभाएं कीं।

रवि किशन ने पार्टी कार्यकर्ताओं और जनता को संबोधित करते हुए दावा किया कि 4 मई को भारी बहुमत के साथ भाजपा बंगाल में सरकार बनाने जा रही है और तृणमूल कांग्रेस का शासन समाप्त होने वाला है।

मीडिया से बातचीत के दौरान भाजपा सांसद ने कहा कि मैं बंगाल की धरती को प्रणाम करता हूं। बंगाल की जनता अपनी पहचान और खुद को बचाने के लिए वोट कर रही है। पीएम मोदी की अपील पर जनता अब मन बना चुकी है उन्हें अब कुशासन नहीं सुशासन वाली सरकार चाहिए।

भाजपा सांसद ने कहा कि वर्षों से यहां पर हिन्दुओं को अपमान सहना पड़ा है। मछुआरा समाज काम नहीं कर पाता है। मिलों को बंद किया गया। बंगाली अब पीएम मोदी के साथ जुड़ने का मन बना चुके हैं।

रवि किशन ने मजाकिए अंदाज में कहा कि हम पूरे भारत की मछली लाकर यहां के तालाब में डालेंगे और 4 मई के बाद यहां के लोग मछली खाएंगे।

भाजपा सांसद ने कहा कि उन्होंने बंगाली फिल्मों में भी काम किया है और बंगाल से उनका नाता पुराना है, लेकिन टीएमसी के शासन में बंगाल विकास की पटरी पर बहुत पीछे छूट गया है। विकास की पटरी पर बंगाल को लाने के लिए यहां पर भाजपा की सरकार बनानी ही पड़ेगी।

पहले चरण की बंपर वोटिंग पर भाजपा सांसद ने कहा कि 92 फीसदी वोटिंग को हलके में नहीं लेना चाहिए। जनता ने भाजपा की सरकार बनाने का मन बना लिया है।

टीएमसी नेता अभिषेक बनर्जी के बयान पर रवि किशन ने कहा कि उन्हें एहसास हो गया है कि वे हार रहे हैं।

एक्स पोस्ट में रवि किशन ने लिखा कि पश्चिम बंगाल के बेलघाटा विधानसभा में भाजपा प्रत्याशी डॉ पार्थ चौधरी के समर्थन में आयोजित रोड शो व जनसभा में सम्मिलित होकर जनता को संबोधित किया। उमड़ा जनसमर्थन बदलाव का स्पष्ट संकेत है। लोकतंत्र के इस महापर्व में अधिक से अधिक मतदान कर विकास और स्थिरता के पक्ष में समर्थन देने की अपील की। 4 मई को बंगाल से टीएमसी गई और परिवर्तन तय है।

यह भी पढ़ें-

​फायरिंग वाले वीडियो में जोरदार आवाज के बाद सुरक्षित स्थान पर ले जाए गए राष्ट्रपति ट्रंप!

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,128फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
304,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें