31 C
Mumbai
Friday, June 12, 2026
होमराजनीतिआज के चंद्रगुप्त हैं PM मोदी:चौबे

आज के चंद्रगुप्त हैं PM मोदी:चौबे

Google News Follow

Related

नई दिल्ली। केंद्रीय राज्य मंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को आज का चन्द्रगुप्त बताते हुए कहा है कि ब्राह्मण बीजेपी के साथ हैं। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में डोरे डालने के बावजूद ब्राह्मण समाज के लोग सपा और बसपा के किसी बहकावे में नहीं आने वाले। संसद भवन परिसर में गुरुवार को को केंद्रीय मंत्री ने उत्तर प्रदेश में विपक्ष की ओर से शुरू हुई ब्राह्मण राजनीति पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की।

केंद्रीय मंत्री ने कहा, “ब्राह्मण जाति नहीं एक संस्कार है। ब्राह्मण राष्ट्र भाव से जागृत होकर लोक मंगल के लिए कार्य करता है। ब्राह्मण संस्कृति का प्रतीक है। सपा-बसपा ने ब्राह्मणों को क्या दिया? वे ब्राह्मणों को छलने और ठगने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन ब्राह्मण बहकावे में नहीं आने वाले।”अश्विनी कुमार चौबे ने कहा, “हमारे चाणक्य और परशुराम ब्राह्मण वंशज हैं। चाणक्य ने चंद्रगुप्त तैयार किया। आज के चंद्रगुप्त नरेंद्र मोदी हैं। भाजपा ही देश और समाज का कल्याण कर सकती है। इसलिए उत्तर प्रदेश के लोग बीजेपी के साथ हैं।”

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,376फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
313,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें