27.9 C
Mumbai
Wednesday, November 4, 2026
होमराजनीतिदोनों राउत मिलकर शिवसेना को डुबोएंगे,मुझसे पंगा मत लो,वरना कर दूंगा...

दोनों राउत मिलकर शिवसेना को डुबोएंगे,मुझसे पंगा मत लो,वरना कर दूंगा…

Google News Follow

मुंबई। केंद्रीय मंत्री नारायण राणे ने कहा कि केंद्र में हमारी सरकार है। मेरा पुलिस वालों से कहना है कि कानून से काम करें। हमारी सरकार फिर आ सकती है। उन्‍होंने कहा कि कोरोना के नाम पर जन आशीर्वाद यात्रा रोकने का तो बहाना है। राज्य में कानून व्यवस्था. ठीक नही है। रेप हो रहे हैं। राणे ने शिवसेना को फिर चेताया। कहा ‘नारायण के पीछे मत लगो नही तो मैं अभी थोड़ा बोल रहा हूं। फिर सब बोलने लगूंगा। गुंडे होने के शिवसेना के आरोप पर राणे ने कहा, ‘मैं गुंडा था तो शिवसेना ने मुख्यमंत्री क्यों बनाया? उन्‍होंने कहा कि शिवसेना ने 2 साल में कोंकण को क्या दिया? सत्ता में हैं। क्या हालत हो गई है? बाढ़ में क्या दिया ?

सीएम पर निशाना साधते हुए कहा कि घर मे पिंजरे में रहकर किसी ने सत्ता चलाई हो। ऐसा उदाहरण दुनिया में नही है। वर्षा में बैठकर बस गपशप करने का। सिंधुदुर्ग का जिक्र करते हुए कहा कि एक बड़ा ट्रेनिंग सेंटर, उद्योग की ट्रेनिंग, सब वहां दिया जाएगा। दो हजार करोड़ रुपये खर्च कर सिंधुदुर्ग में ट्रेनिंग सेंटर खोला जाएगा। शिवसेना प्रवक्‍ता संजय राउत पर निशाना साधते हुए कहा- संजय राउत को बोलने के लिए ही रखा है। विनायक राउत और संजय राउत, दोनों राउत मिलकर शिवसेना को डुबोएंगे। विनायक राउत का नाम लेने पर राणे ने तुरंत कहा, ‘आप मूड खराब कर रहे हैं। ये नाम सुनकर अब रात का भोजन नही कर पाऊंगा। एक अन्‍य सवाल पर राणे ने कहा कि बीजेपी में आने के लिए यहां की विचारधारा को आत्मसात कर आया हूं।

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें