27 C
Mumbai
Saturday, November 21, 2026
होमदेश दुनियात्रिपुरा के सीएम डॉ. माणिक साहा ने की 10 साल के बच्चे...

त्रिपुरा के सीएम डॉ. माणिक साहा ने की 10 साल के बच्चे की सर्जरी

मैं अपने पेशे से खुद को कभी दूर महसूस नहीं किया- डॉ. माणिक साहा

Google News Follow

त्रिपुरा के मुख्यमंत्री डॉ. माणिक साहा ने बुधवार को त्रिपुरा मेडिकल कॉलेज में एक 10 साल के बच्चे की डेंटल सर्जरी की। दरअसल बच्चे को मुंह के ऊपरी हिस्से में सिस्टिक ग्रोथ की समस्या थी। जिसके चलते बच्चे के साइनस की हड्डियां प्रभावित हो रहीं थी। बता दें कि माणिक साहा पेश से एक डॉक्टर हैं और लंबे समय तक मेडिकल क्षेत्र से जुड़े रहे हैं। ऐसे में मुख्यमंत्री ने खुद ही बच्चे की सर्जरी करने का फैसला किया। मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में 7 सदस्यों की टीम ने करीब एक घंटे तक बच्चे की सर्जरी की। इसमें डॉ अमित लाल गोस्वामी, डॉ. पूजा देबनाथ, डॉ. रुद्र प्रसाद चक्रवर्ती, डॉ, स्मिता पॉल, डॉ. कंचन दास, डॉ. शर्मिष्ठा बानिक सेन और डॉ. बैशाली साहा मेडिकल टीम में शामिल रहे। सर्जरी के बाद बच्ची की हालत बेहतर हो रही है।

बातचीत के दौरान मुख्यमंत्री डॉ. माणिक साहा ने कहा कि लंबा ब्रेक लेने के बाद सर्जरी कर उन्हें बहुत खुशी महसूस हो रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्होंने खुद को कभी भी अपने पेशे से दूर महसूस नहीं किया। वहीं मुख्यमंत्री ने सर्जरी की योजना इस प्रकार से बनाई थी कि मौजूदा दांतों और भविष्य में उनके विकास पर कोई असर न पड़े। उन्होंने कहा कि रोगी के मुंह में एक सिस्ट होने के कारण वह असहज महसूस कर रहा था, जो कि उसके भोजन ग्रहण करने में समस्या उत्पन्न कर रहा है और मुख्यमंत्री ने बहुत व्यस्त कार्यक्रम होने के बावजूद यह सर्जरी की।

बता दें कि मुख्यमंत्री डॉ. माणिक साहा हाल ही में उस वक्त भी सुर्खियों में आए थे, जब उन्होंने वामपंथी नेताओं से बीजेपी में शामिल होने की अपील की थी। एक जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी पार्टी गंगा नदी की तरह है, जिसमें डुबकी लगाने से सभी पापों से मुक्ति मिल जाएगी। वहीं त्रिपुरा में इस साल विधानसभा चुनाव होने हैं। ऐसे में भाजपा त्रिपुरा राज्य में जन विश्वास यात्रा निकाल रही है। 5 जनवरी को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने इस यात्रा की शुरुआत की थी। वहीं 12 जनवरी को भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा भी इस यात्रा के समापन कार्यक्रम में शामिल होंगे।

ये भी देखें 

नेपाल की प्रचंड सरकार ने भारत के खिलाफ बनाया प्लान,जाने तैयारी       

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें