28 C
Mumbai
Monday, February 23, 2026
होमदेश दुनिया“सादिक खान दुनिया के सबसे खराब मेयरों में से एक”: ट्रंप का...

“सादिक खान दुनिया के सबसे खराब मेयरों में से एक”: ट्रंप का बड़ा हमला

कहा- लंदन मेयर को मैंने शाही भोज से दूर रखा

Google News Follow

Related

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने लंदन के मेयर सादिक खान पर करारा हमला बोला है। ट्रंप ने दावा किया कि ब्रिटेन दौरे के दौरान विंडसर कैसल में आयोजित शाही भोज में खान को आमंत्रित न करने का फैसला उन्होंने खुद लिया था। “मैं उन्हें वहां नहीं चाहता था। मैंने ही कहा था कि उन्हें आमंत्रित न किया जाए,” ट्रंप ने एयर फोर्स वन पर सवार होने से पहले संवाददाताओं से कहा।

ट्रंप ने खान को दुनिया के सबसे खराब मेयरों में से एक बताते हुए उन पर आव्रजन, अपराध और सार्वजनिक सुरक्षा जैसे मुद्दों पर “बेहद खराब काम” करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा, “लंदन के मेयर खान दुनिया के सबसे खराब में से हैं। वह शिकागो के मेयर के बराबर हैं। उन्होंने भयानक काम किया है। आव्रजन पर वे पूरी तरह असफल रहे हैं। मुझे लंबे समय से वह पसंद नहीं हैं।”

यह टिप्पणी ऐसे समय आई जब ट्रंप विंडसर कैसल में किंग चार्ल्स तृतीय की ओर से उनके सम्मान में दिए गए शाही भोज से लौट रहे थे। इस कार्यक्रम में ब्रिटेन और अमेरिका के नेता, कारोबारी और अन्य प्रमुख हस्तियां शामिल हुई थीं।

ट्रंप ने खान के कार्यकाल में लंदन में चाकूबाजी की घटनाओं में बढ़ोतरी और साफ-सफाई की हालत बिगड़ने को उनकी नाकामी का उदाहरण बताते हुए कहा, “मेरी मां स्कॉटलैंड में पैदा हुई थीं। मुझे लंदन और ब्रिटेन पर गर्व है। लेकिन जब मैं देखता हूं कि मेयर खान ने इसे बर्बाद कर दिया है चाकूबाजी, गंदगी, बदहाली तो यह वैसा नहीं रहा जैसा होना चाहिए। नहीं, मैं उन्हें वहां नहीं चाहता था।”

गौरतलब है कि ट्रंप और खान के बीच पिछले कुछ वर्षों से लगातार टकराव चलता आ रहा है। खान ने ट्रंप की आव्रजन नीतियों और भाषणों की कड़ी आलोचना की है, जबकि ट्रंप ने हर बार उन पर व्यक्तिगत हमले किए हैं।

यह भी पढ़ें:

DUSU चुनाव में एबीवीपी की बड़ी जीत, आर्यन मान बने अध्यक्ष; NSUI को बड़ा झटका

“दुनिया भारत से सीखे युद्ध जल्दी खत्म करना”

“राहुल गांधी ने मेरा मोबाइल नंबर सार्वजनिक कर दिया, मैं शिकायत करूँगा!”

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,145फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
295,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें