28 C
Mumbai
Sunday, November 15, 2026
होमदेश दुनियायूपी सीट बंटवारे पर कांग्रेस-सपा में खींचतान, भाजपा ने कसा तंज! 

यूपी सीट बंटवारे पर कांग्रेस-सपा में खींचतान, भाजपा ने कसा तंज! 

दिल्ली में भाजपा नेता शाहनवाज हुसैन ने कहा कि कांग्रेस पार्टी का उत्तर प्रदेश में कोई अस्तित्व नहीं बचा है। जो एक-दो सीटें वह जीतती भी है, वह समाजवादी पार्टी के सहयोग से जीतती है।

Google News Follow

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है। कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के बीच गठबंधन और सीट बंटवारे को लेकर 17 नवंबर को एक बड़ी बैठक होने जा रही है। इस बैठक में दोनों पार्टियों के वरिष्ठ नेता शामिल होंगे। सूत्रों के अनुसार, कांग्रेस की ओर से 181 सीटों की मांग की बात चल रही है। इस बीच भाजपा नेताओं ने कांग्रेस और अखिलेश यादव के गठबंधन पर तीखा हमला बोला है।

दिल्ली में भाजपा नेता शाहनवाज हुसैन ने कहा कि कांग्रेस पार्टी का उत्तर प्रदेश में कोई अस्तित्व नहीं बचा है। जो एक-दो सीटें वह जीतती भी है, वह समाजवादी पार्टी के सहयोग से जीतती है। समाजवादी पार्टी को लगता है कि कांग्रेस सिर्फ दिल्ली में बड़े नेता और बड़ी पार्टी होने का नाम लेकर उनसे सीटें मांग रही है। इसलिए दोनों के बीच रस्साकशी चल रही है।

कांग्रेस का नाम बड़ा है, लेकिन उसके पास कार्यकर्ता नहीं हैं। समाजवादी पार्टी को लगता है कि कांग्रेस को ज्यादा सीटें नहीं देनी चाहिए, जबकि कांग्रेस को लगता है कि दबाव बनाकर ज्यादा सीटें ले लेनी चाहिए। इन दोनों के बीच द्वंद्व चल रहा है। ये आपस में ही लड़ते रहेंगे, जबकि भारतीय जनता पार्टी पूरी ताकत से चुनाव लड़ेगी और जीतेगी।

लखनऊ में भाजपा के मुख्य प्रवक्ता दिनेश प्रताप सिंह ने भी कांग्रेस पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी ने पहले 201 सीटों की बात की थी, लेकिन अब अखिलेश यादव ने 181 सीटों की सूची की बात कही है। उन्हें लगता है कि 181 सीटों पर सहमति बन गई होगी। कांग्रेस को यह स्पष्ट करना चाहिए कि अगर सपा उसे 181 सीटें भी नहीं देती, तो क्या वह गठबंधन में बनी रहेगी? क्या ओवैसी के साथ चली जाएगी?

दिनेश प्रताप सिंह ने कहा कि कांग्रेस का पुराना इतिहास रहा है कि जिस पार्टी के साथ वह गठबंधन में गई, उस पार्टी को समाप्त कर दिया। अब कांग्रेस उत्तर प्रदेश में सपा को भी समाप्त करने वाली है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस ओवैसी के साथ जाकर फिर से बंटवारे की राजनीति करना चाहती है।

सपा, कांग्रेस और ओवैसी उत्तर प्रदेश को फिर से उसी दंगे, अपराध और माफिया राज में ले जाने का सपना देख रहे हैं। उत्तर प्रदेश की जनता इनके इरादे को समझती है। इसीलिए 2017 से लगातार प्रदेश की जनता और मतदाता भाजपा के साथ हैं और 2027 के चुनाव में भी साथ रहेंगे। इन्हीं की बदौलत 2027 में भी योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में भाजपा प्रचंड बहुमत की सरकार बनाएगी।

इस बीच, दिल्ली में समाजवादी पार्टी के सांसद वीरेंद्र सिंह ने सीट बंटवारे को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि समझौता कांग्रेस और सपा के बीच हो रहा है, लेकिन पेट में दर्द भाजपा को हो रहा है।

उन्होंने कहा कि इससे ही समझा जा सकता है कि यह गठबंधन कितना प्रभावी होने जा रहा है। उनके लिए नंबर कोई मायने नहीं रखता। उनका गठबंधन साझेदारी का नहीं, बल्कि समझदारी का गठबंधन है।
दोनों दलों के शीर्ष नेताओं ने यह तय कर लिया है कि सीटों का फैसला भावनाओं या नंबर के आधार पर नहीं होगा। फैसला इस आधार पर होगा कि किस सीट पर कौन सा प्रत्याशी भाजपा को हरा सकता है। इसी आधार पर गठबंधन में प्रत्याशी तय किए जाएंगे।
यह भी पढ़ें- 
National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें