29 C
Mumbai
Wednesday, September 23, 2026
National Stock Exchange of India Limited
होमराजनीतिगणेश विसर्जन जुलूस के दौरान दो पक्ष भिड़े

गणेश विसर्जन जुलूस के दौरान दो पक्ष भिड़े

भाजपा और ठाकरे गुट आए आमने-सामने

Google News Follow

Related

- Advertisement -National Stock Exchange

महाराष्ट्र के ठाणे जिले में कल्याण के पास टिटवाला में गणपति विसर्जन जुलूस के दौरान जमकर हंगामा हो गया। आगे निकलने को लेकर शुरू हुआ विवाद देखते ही धक्का-मुक्की और मारपीट में बदल गया, जिससे कुछ समय के लिए विसर्जन जुलूस में तनाव का माहौल बन गया। जानकारी के मुताबिक, जुलूस में आगे जाने को लेकर भाजपा की पूर्व उपमहापौर और वर्तमान नगर सेविका उपेक्षा भोईर, उनके पति शक्तिवान भोईर और ठाकरे गुट के पूर्व नगरसेवक सुरेश भोईर और पदाधिकारी प्रदीप भोईर के बीच विवाद हुआ। आरोप है कि पहले कहासुनी हुई और फिर दोनों गुटों के समर्थक आमने-सामने आ गए, जिसके बाद धक्का-मुक्की और मारपीट की नौबत आ गई।

घटना की सूचना मिलते ही कल्याण तालुका पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। मामले में पुलिस ने दोनों गुटों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए उपेक्षा भोईर, शक्तिवान भोईर, सुरेश भोईर और प्रदीप भोईर सहित करीब 70 से 80 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

पुलिस के मुताबिक, सार्वजनिक व्यवस्था में बाधा डालने, दंगा करने, गाली-गलौज, धक्का-मुक्की और मारपीट सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। इसके अलावा, लाउडस्पीकर के लिए आवश्यक अनुमति लिए बिना जुलूस निकालने और जिलाधिकारी के प्रतिबंधात्मक आदेश का उल्लंघन करने का भी मामला दर्ज किया गया है।

टिटवाला क्षेत्र में इस घटना को स्थानीय राजनीतिक संघर्ष की पृष्ठभूमि में भी देखा जा रहा है। बताया जा रहा है कि उपेक्षा भोईर के पैनल के खिलाफ चुनाव लड़ने वाले ठाकरे गुट के प्रदीप भोईर को हार का सामना करना पड़ा था। उसी हार के बाद से दोनों गुटों के बीच राजनीतिक तनातनी बनी हुई है। अब गणपति विसर्जन जैसे धार्मिक आयोजन के दौरान दोनों गुटों के आमने-सामने आने से स्थानीय राजनीतिक हलकों में भी इस घटना की खूब चर्चा हो रही है।

फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि जुलूस के वीडियो और प्रत्यक्षदर्शियों के बयानों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें-

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

150,299फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
334,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें