29.7 C
Mumbai
Saturday, October 24, 2026
होमराजनीति2Years: PM मोदी ने लोकसभा अध्यक्ष OM बिरला की तारीफ में कही यह...

2Years: PM मोदी ने लोकसभा अध्यक्ष OM बिरला की तारीफ में कही यह बात? 

Google News Follow

नई दिल्ली। पीएम नरेंद्र मोदी ने लोकसभा अध्यक्ष के रूप में ओम बिरला के शनिवार को दो वर्ष पूरे होने उनके कामकाज की सराहना की।पीएम मोदी ने कहा कि दो वर्षों में ओम बिरला ने कई ऐसे कदम उठाए हैं, जिससे हमारी संसदीय लोकतंत्र को समृद्ध हुई है। वहीं, ओम बिरला ने भी प्रधानमंत्री मोदी धन्यवाद किया है। उन्होंने ट्वीट किया है,उन्होंने लिखा कि आपकी शुभकामनाओं के लिए आभार माननीय प्रधानमंत्री जी। आपके सहयोग से ही यह संभव हो सका है। पीएम मोदी ने लिखा ”ओम बिरला ने पहली बार चुने गए सांसद, युवा सांसदों और महिला सांसदों को सदन में बोलने का मौका दिए जाने पर विशेष बल दिया है। उन्होंने विभिन्न समितियों को भी मजबूत किया है जिनकी हमारे लोकतंत्र में भूमिका बेहद महत्वपूर्ण है।”
Over the last two years, Shri @ombirlakota Ji has ushered in a series of steps that have enriched our Parliamentary democracy and enhanced productivity, leading to the passage of many historic as well as pro-people legislations. Congratulations to him!
Narendra Modi,@narendramodi

ओम बिरला ने पीएम का किया धन्यवाद: वहीं, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने भी ट्वीट कर उनका धन्यवाद किया। ओम बिरला ने लिखा कि आपकी शुभकामनाओं के लिए आभार माननीय प्रधानमंत्री जी। सदन के नेता के रूप में आपके और माननीय सदस्यों के सहयोग से ही हम वह सफल प्रयोग कर सके, जिससे सदस्यों की क्षमता, लोकसभा की कार्य-उत्पादकता और लोकतंत्र के मंदिर की प्रतिष्ठा में अभिवृद्धि हुई।

आपकी शुभकामनाओं के लिए आभार माननीय प्रधानमंत्री @narendramodi जी। सदन के नेता के रूप में आपके और माननीय सदस्यों के सहयोग से ही हम वह सफल प्रयोग कर सके, जिससे सदस्यों की क्षमता, लोकसभा की कार्य-उत्पादकता और लोकतंत्र के मन्दिर की प्रतिष्ठा में अभिवृद्धि हुई।
-Om Birla ,@ombirlakota

विश्वास है कि 17वीं लोकसभा की गौरवमयी यात्रा संसदीय इतिहास में मील का पत्थर सिद्ध होगी। भविष्य के माननीय सदस्यों को और बेहतर कार्य करने व आमजन के कल्याण हेतु बड़े लक्ष्य रखने की प्रेरणा देगी। माननीय सदस्य नए भारत के निर्माण में सक्रिय योगदान देते रहें,यही कामना है।#2Yearsof17LS
-Om Birla ,@ombirlakota

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें