29.7 C
Mumbai
Thursday, October 22, 2026
होमक्राईमनामामुख्तार अंसारी का बेटा उमर अंसारी गिरफ्तार!

मुख्तार अंसारी का बेटा उमर अंसारी गिरफ्तार!

पिता की संपत्ति पाने के लिए फर्जी दस्तावेज पेश करने का आरोप

Google News Follow

गैंगस्टर से राजनेता बना मुख्तार अंसारी के बेटे उमर अंसारी को उत्तर प्रदेश पुलिस ने फर्जी दस्तावेजों बनाने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तारी रविवार (3 अगस्त) को लखनऊ से की गई, जिसकी पुष्टि गाजीपुर के पुलिस अधीक्षक ने की है। पुलिस के अनुसार, उमर अंसारी ने अदालत में फर्जी दस्तावेज दाखिल किए, जिन पर उसकी मां अफशां अंसारी के नकली हस्ताक्षर थे। अफशां अंसारी इस वक्त फरार हैं और उस पर ₹50,000 का इनाम घोषित है।

मुख्तार अंसारी की संपत्तियां उत्तर प्रदेश गैंगस्टर एक्ट के तहत जब्त की गई थीं। मार्च 2025 में बांदा जेल में कार्डियक अरेस्ट से उसकी मौत के बाद, परिवार ने अदालत में याचिका दायर कर इन संपत्तियों को वापस दिलाने की मांग की थी। इसी प्रक्रिया के दौरान उमर अंसारी ने कथित रूप से फर्जी दस्तावेज अदालत में जमा कराए। दौरान फर्जी दस्तावेजों के जरिए पिता की जब्त संपत्तियां वापस लेने की कोशिश के आरोप में उमर अंसारी को गिरफ्तार कर लिया है।

जैसे ही धोखाधड़ी की जानकारी सामने आई, मोहम्मदाबाद थाना में उमर अंसारी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। पुलिस के अनुसार, उनके खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की कई धाराओं में केस दर्ज किया गया है, जिसमें धोखाधड़ी, फर्जीवाड़ा और न्यायालय को गुमराह करने जैसे गंभीर आरोप शामिल हैं।

गाजीपुर पुलिस के अनुसार यह मामला एक सुनियोजित साजिश का हिस्सा प्रतीत हो रही है, जिसमें परिवार ने जब्त संपत्तियों को किसी भी तरह से वापस पाने की कोशिश की गई। पुलिस ने यह भी बताया कि मामले की गहराई से जांच की जा रही है और अन्य संबंधित लोगों की भूमिका की भी पड़ताल की जा रही है।

बता दें कि मुख्तार अंसारी का आपराधिक इतिहास और राजनीतिक प्रभाव दशकों तक पूर्वांचल की राजनीति में गूंजता रहा है। उसकी मृत्यु के बाद भी उसका परिवार कानून और संपत्ति विवादों में उलझा हुआ नजर आ रहा है। अब देखना होगा कि पुलिस की अगली कार्रवाई क्या होती है और क्या अफशां अंसारी की गिरफ्तारी भी जल्द होती है या वह पुलिस को चकमा देने में सफल रहती हैं।

यह भी पढ़ें:

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन का निधन!

तेजस्वी यादव के बाद अब विपक्षी सांसद की पत्नी दो वोटर ID के मामले में घिरीं!

RBI की मौद्रिक नीति बैठक शुरू; ट्रम्प के टैरिफ से निपटने की ओर बढ़ेंगे कदम ?

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें