30.9 C
Mumbai
Tuesday, October 27, 2026
होमदेश दुनियाकल PM मोदी के गढ़ वाराणसी में रैली करेंगी ममता, आरती में...

कल PM मोदी के गढ़ वाराणसी में रैली करेंगी ममता, आरती में होंगी शामिल 

Google News Follow

पीएम मोदी के गढ़ कहे जाने वाले वाराणसी में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव के साथ रैली करेंगी। ममता बनर्जी उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव के लिए छठें चरण के मतदान के बीच उनका दौरा हो रहा है। ममता बनर्जी गुरुवार को वाराणसी में एक रैली को संबोधित करेंगी। इसके अलावा ममता दशाश्वमेध घाट पर होने वाली आरती में भी शामिल होंगी।

बता दें कि, वाराणसी समेत 54 सीटों के लिए अंतिम चरण यानी सातवें चरण में मतदान होगा। बताया जा रहा है कि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री बुधवार को शाम को वाराणसी पहुंचेंगी। इसके बाद गुरुवार को सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के साथ एरही गांव में  एक रैली को सम्बोधित करेंगी। इस रैली में रालोद (राष्ट्रीय लोकदल ) के मुखिया जयंत चौधरी, सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के ओमप्रकाश राजभर के अलावा सपा के साथ गठबंधन में शामिल अपना दल की कृष्णा पटेल भी शामिल होंगी।

इससे पहले ममता बनर्जी ने 8 फरवरी को अखिलेश यादव के साथ एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की थी। जिसमें उन्होंने समाजवादी पार्टी के उम्मीदवारों को जीतने और बीजेपी को हारने की जनता की थी। हालांकि, ममता बनर्जी का उत्तर प्रदेश में कितना असर होगा। यह तो 10 मार्च को ही पता चलेगा। ममता बनर्जी वाराणसी में एक रोड शो भी करेंगी। इसके अलावा बाबा काशी विश्वनाथ का दर्शन भी करेंगी। वहीं शाम को दशाश्वमेध घाट पर होने वाली आरती में भी  शामिल होंगी।

ये भी पढ़ें  

Manikpur Election-2022: सायं पांच बजे तक 78 प्रतिशत मतदान

Ukraine Beauty: देश पर मिटने के लिए तैयार उठाई बंदूक

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें