Update: मतदाताओं ने खुलकर डाले वोट, शाम 5 बजे तक 57.79% मतदान

18वीं विधानसभा के गठन के लिए 7चरणों में होने वाले मतदान में प्रथम चरण का मतदान धूप निकलने के साथ बढ़ती गयी। कोहरे तथा ठंड के कारण मतदान की गति धीमी थी। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 के प्रथम चरण के मतदान में 11 जिलों के 58 विधानसभा क्षेत्र में अपराह्न 1.00 बजे तक 35.03 प्रतिशत मतदान हो गया था। सुबह 7.00 बजे से सायं 6.00 बजे तक होने वाले मतदान में भाजपा के 9 उम्मीदवारों की भाग्य ईवीएम में बंद हो जाएगी।

Update: मतदाताओं ने खुलकर डाले वोट, शाम 5 बजे तक 57.79% मतदान

​​प्रथम चरण के मतदान में 11 जिलों के मतदाता सुबह से ही मतदान केन्द्रों पर पहुंचे थे।  शाम 5 बजे तक 57.79 फीसदी मतदान हुआ। मतदान प्रक्रिया के दो घंटे के बाद शामली में मतदान जो गति पकड़ी उसको अपराह्न 3.00 बजे तक बरकरार रखा। तीन बजे तक कुल 48.24 प्रतिशत वोटिंग हो गई थी। शामली में सर्वाधिक 53.13 तो सबसे कम मतदान गाजियाबाद में हुआ। यहां पर 44.88 प्रतिशत वोट पड़े। तीन बजे तक शामली 53.13, मुजफ्फरनगर 52.23, मेरठ 47.86, बागपत 50.21, गाजियाबाद 44.88, हापुड़ 51.67, गौतमबुद्धनगर 48.29, बुलंदशहर  50.81, अलीगढ़ 45.89, मथुरा 49.17 और आगरा आदि मतदान केंद्रों पर 47.53 प्रतिशत मतदान हो गया था। 18वीं विधानसभा के गठन के लिए 7चरणों में होने वाले मतदान में प्रथम चरण का मतदान धूप निकलने के साथ बढ़ती गयी। कोहरे तथा ठंड के कारण मतदान की गति धीमी थी।

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 के प्रथम चरण के मतदान में 11 जिलों के 58 विधानसभा क्षेत्र में अपराह्न 1.00 बजे तक 35.03 प्रतिशत मतदान हो गया था। सुबह 7.00 बजे से सायं 6.00 बजे तक होने वाले मतदान में भाजपा के 9 उम्मीदवारों की भाग्य ईवीएम में बंद हो जाएगी। इसी तरह मतदान शुरूआती दो घंटे के बाद शामली में मतदान जो गति पकड़ी उसको एक बजे तक बरकरार रखा। अपराह्न एक बजे तक कुल 35.05 प्रतिशत मतदान हो गई थी। शामली में सर्वाधिक 41.16 प्रतिशत वोट पड़े थे, जबकि सबसे कम मतदान गौतमबुद्धनगर में 30.53 प्रतिशत हुआ। एक बजे तक शामली 41.16, मुजफ्फरनगर 35.73, मेर​​ठ 34.51, बागपत 38.01, गाजियाबाद 33.40, हापुड़ 39.97, गौतमबुद्धनगर 30.53, बुलंदशहर 37.03, अलीगढ़ 32.07, मथुरा 36.26 और आगरा आदि मतदान केंद्रों पर 36.93 प्रतिशत मतदान हो गया था।

इससे पहले कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच 58 सीटों पर मतदान प्रारंभ हुआ | मतदान पहले चार घंटे में 20.03 प्रतिशत मतदान हुआ। पहले दो घंटे में जहां 7.93 प्रतिशत वोट पड़े थे, वहीं अगले दो घंटे में मतदान प्रतिशत दोगुने से अधिक मतदान हुआ। 11.00 बजे तक कुल 20.03 प्रतिशत मतदान हुआ। शामली में सर्वाधिक 22.83 प्रतिशत वोट पड़े हैं, जबकि सबसे कम 17.91 प्रतिशत मतदान अलीगढ़ में डाला गया। सुबह 9.00 से 11.00  बजे से बीच में आगरा 20.30, अलीगढ़ 19.91, बागपत 22.30, बुलंदशहर 21.34, गौतमबुद्ध नगर 19.23, गाजियाबाद 18.24, हापुड़ 22.80, मथुरा 20.73, मेरठ 18.54, मुजफ्फरनगर 22.65 और शामली में 22.83 प्रतिशत मतदान किया गया|

यह भी पढ़ें

UP Election 2022 : दो ‘शाही’ जंग, खान बाप-बेटे के सामने नवाब बाप-बेटे

Exit mobile version