28 C
Mumbai
Saturday, April 11, 2026
होमराजनीतिक्या केजरीवाल जैसा हश्र होगा आजाद का?, CM योगी के खिलाफ लड़ेंगे...

क्या केजरीवाल जैसा हश्र होगा आजाद का?, CM योगी के खिलाफ लड़ेंगे चुनाव 

Google News Follow

Related

कहा जाता है कि इतिहास खुद को दोहराता है। हालांकि, राजननीति में कुछ भी असंभव नहीं है, कब, किसकी, जनता किस्मत चमका दे यह कोई नहीं जनता है। एक समय था जब अन्ना हजारे के आंदोलन से निकलने बाद अरविंद केजरीवाल 2014 के लोकसभा चुनाव में बनारस से नरेंद्र मोदी के खिलाफ ताल ठोंकी थी। उसका नतीजा सब जानते है। आज अरविंद केजरीवाल दिल्ली के सीएम पद से आगे नहीं बढ़ पाए।
तो क्या कहा जाए आजाद समाज पार्टी के मुखिया चंद्रशेखर आजाद का भी हाल केजरीवाल जैसा होने वाला है। उन्होंने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी के खिलाफ गोरखपुर सदर विधानसभा सीट से चुनाव लड़ने का ऐलान किया है।
गौरतलब है कि सीएम योगी के अयोध्या और मथुरा से भी लड़ने की अटकलें थी ,लेकिन पार्टी ने उन्हें गोरखपुर सदर सीट से विधानसभा चुनाव का उम्मीदवार बनाया है। सीएम योगी पहली बार  विधान सभा का चुनाव लड़ रहे हैं। इससे पहले सीएम योगी गोरखपुर से पांच बार सांसद रह चुके हैं। उन्होंने पहली बार 1998 में पहली बार लोक सभा का चुनाव लड़ा था जीत दर्ज की थी।
इससे पहले आजाद ने मंगलवार को ऐलान किया था कि उनकी पार्टी अकेले चुनाव लगेगी। उन्होंने इस दौरान अपनी पार्टी के 33 उम्मीदवारों की लिस्ट भी जारी की थी।  उन्होंने ओमप्रकाश राजभर, शिवपाल यादव आदि नेताओं की पार्टी के सामने अपना उम्मीदवार नहीं उतारने की बात कही है।
ये भी पढ़ें 

 

कांग्रेस की पोस्टर गर्ल प्रियंका मौर्य ने थामा बीजेपी का दामन    

पंचायत चुनावों में एक बार फिर बीजेपी नंबर वन

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,225फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
302,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें