29.5 C
Mumbai
Saturday, June 20, 2026
होमदेश दुनियाCM चन्नी के बिगड़े बोल,कहा- 'UP, बिहार के भैया को पंजाब न...

CM चन्नी के बिगड़े बोल,कहा- ‘UP, बिहार के भैया को पंजाब न आने दें’

बीजेपी ने प्रियंका गाँधी को घेरा 

Google News Follow

Related

कांग्रेस का काला चेहरा धीरे -धीरे सामने आ रहा है। अगर इस देश में कोई जाति धर्म को बढ़ावा दिया तो कांग्रेस ने। कांग्रेस देश को जोड़ने वाली कभी बात नहीं की और न ही इससे जुड़े समस्याओं खत्म करने की कोशिश की। एक बार फिर यही देखने को मिल रहा है। पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने कहा है कि ‘यूपी और बिहार के भैया को पंजाब में प्रवेश न करने दें।’ चुनाव से कुछ दिन पहले यह बयान देकर मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने विवाद तो खड़ा किया ही देश को  बांटने की कोशिश की है जैसे की पहले भी कई राज्यों में होता आया है। जब उन्होंने यह टिप्पणी की, तो कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी को उनके साथ खड़े होकर मुस्कुराते हुए तालियां बजाती नजर आई।
इस पर भाजपा ने अब पलटवार करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री ने यूपी और बिहार के लोगों का अपमान किया है। भाजपा ने कहा कि प्रियंका गांधी ने यूपी के लोगों का अपमान किया है जहां कांग्रेस चुनाव लड़ रही है। आम आदमी पार्टी (आप) प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने भी चन्नी की कथित टिप्पणी की निंदा की। उन्होंने कहा, “यह बहुत शर्मनाक है। हम किसी व्यक्ति या किसी विशेष समुदाय के उद्देश्य से टिप्पणियों की कड़ी निंदा करते हैं। प्रियंका गांधी भी यूपी से हैं, इसलिए वह भी भैया हैं।”

 

बता दें कि, चरणजीत सिंह चन्नी पंजाब चुनाव में कांग्रेस के आधिकारिक मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार हैं। उनकी सीएम उम्मीदवारी की घोषणा कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने इस महीने की शुरुआत में पार्टी द्वारा आयोजित एक सर्वे के बाद की थी। उन्होंने पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू से अधिक वोट हासिल किए, जो लंबे समय से सीएम उम्मीदवार के रूप में खुद को घोषित करने के लिए दबाव बना रहे थे।

ये भी पढ़ें 

 

पंजाब चुनाव​ मूड: अकाली+भाजपा आगे, AAP का सफर मुश्किल, कांग्रेस…

UP Election: 3rd Phase में 22 प्रतिशत दागी उम्मीदवार चुनाव मैदान में

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,313फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
316,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें