32 C
Mumbai
Thursday, December 11, 2025
होमदेश दुनियाUP by Election: बसपा ने बढ़ाई सपा-भाजपा की टेंशन, हिंदुत्व-राष्ट्रवाद के साथ...

UP by Election: बसपा ने बढ़ाई सपा-भाजपा की टेंशन, हिंदुत्व-राष्ट्रवाद के साथ जातीय धुरी पर पड़ेंगे वोट!

बसपा अगर ब्राह्मण मतदाताओं में सेंध लगाने में सफल हुई तो मुकाबला बेहद करीबी हो जाएगा।

Google News Follow

Related

उत्तर प्रदेश 9 विधानसभा सीटों पर हो रहे उपचुनाव को लेकर सभी पार्टियां एड़ी-चोटी का जोर लगाती दिखाई दे रही हैं| एक तरफ जहां सपा-भाजपा में कांटे की टक्कर देखने को मिल रही है| वही, दूसरी ओर यह भी कयास लगाया जा रहा है कि अपने कोर वोट बैंक के साथ कही ब्राह्मणों को साधने में मायावती सफल रही तो सपा-भाजपा दोनों ही पार्टियों के मंसूबों पर पानी फिर सकता है|
यूपी के मिर्जापुर की मझवां विधानसभा क्षेत्र में इन दिनों चुनाव एक चर्चा का विषय बनी हुई है। भाजपा से डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक और दूसरी ओर सपा की ओर से पूरी ताकत झोंकी जा रही है। कौन बड़े नेता आए, कौन नहीं आए। बसपा से मायावती और उनके भतीजे आकाश आनंद की बात हो रही है तो वही पहली बार उपचुनाव लड़ रही बसपा के गंभीर नहीं होने की भी चर्चा की जा रही है|

बसपा अगर ब्राह्मण मतदाताओं में सेंध लगाने में सफल हुई तो मुकाबला बेहद करीबी हो जाएगा। सरकार भाजपा की है तो वही बसपा ने भाजपा के लिए थोड़ी चुनौती जरूर खड़ी कर दी है। सीएम योगी आदित्यनाथ के बयान बंटेंगे तो कटेंगे पर भाजपा के पक्ष में माहौल बनना बताते हैं।

बता दें कि बीते एक महीने में भाजपा और सपा ने कई जनसभाएं की हैं। इससे इन दोनों पार्टियों की स्थिति मजबूत हुई है। भाजपा से सीएम योगी आदित्यनाथ ने दो जनसभाएं कीं। केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल के साथ यूपी सरकार के कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर, आशीष पटेल, ओम प्रकाश राजभर ने भी जनसंपर्क अभियान चलाया। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी का भी चुनावी कार्यक्रम किया गया|

यह भी पढ़ें-

Air Pollution: कोहरे में ढकीं मुंबई, दिल्ली सहित हरियाणा-यूपी में भी एक्यूआई ​में ​भारी गिरावट!

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,689फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
284,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें