UP: मंत्रिमंडल विस्तार, भविष्य की तैयारी में जुटे CM योगी

दिग्गज नेता दिनेश शर्मा की जगह डिप्टी सीएम बने ब्रजेश पाठक को स्वास्थ्य मंत्रालय की जिम्मेदारी सौंपी गई है| इसी तरह, कांग्रेस छोड़कर भाजपा में आने वाले जितिन प्रसाद का कद भी बढ़ा है|

UP: मंत्रिमंडल विस्तार, भविष्य की तैयारी में जुटे CM योगी
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपनी टीम में विभागों का बंटवारा कर दिया है|  सीएम योगी ने जहां नए चेहरों को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपकर साफ कर दिया है कि वो भविष्य की तैयारी में अभी से जुट गए हैं| वहीं, पुराने निष्ठावान चेहरों का ख्याल रखकर किसी भी कलह की गुंजाइश को खत्म कर दिया है| योगी ने खुद अपने पास सबसे अधिक 34 विभाग रखे हैं|

डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य से पीडब्ल्यूडी विभाग लेकर ग्राम्य विकास एवं समग्र ग्राम विकास तथा ग्रामीण अभियंत्रण सहित छह महत्वपूर्ण विभाग सौंपे गए हैं, जबकि दिग्गज नेता दिनेश शर्मा की जगह डिप्टी सीएम बने ब्रजेश पाठक को स्वास्थ्य मंत्रालय की जिम्मेदारी सौंपी गई है| इसी तरह, कांग्रेस छोड़कर भाजपा में आने वाले जितिन प्रसाद का कद भी बढ़ा है|

योगी सरकार के दूसरे कार्यकाल में ब्रजेश पाठक और जितिन प्रसाद सहित कई नेताओं का रुतबा बढ़ा है| पाठक के पास पहले न्याय व ग्रामीण अभियंत्रण विभाग का जिम्मा था, अब उन्हें स्वास्थ्य विभाग की पूरी जिम्मेदारी दी गई है| योगी ने उन्हें डिप्टी सीएम बनाकर और महत्वपूर्ण जिम्मेदारी देकर ब्राह्मण समाज को साधने की कोशिश की है|

संदीप सिंह को इस बार स्वतंत्र प्रभार राज्य मंत्री बनाया गया है| वहीं, पीएम मोदी के करीबी माने जाने वाले ए.के. शर्मा को योगी सरकार 2.0 में सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण विभाग दिए गए हैं| शर्मा को ऊर्जा और नगर विकास की दोहरी जिम्मेदारी मिली है| गौर करने वाली बात ये है कि हाल के दिनों में ये दोनों विभाग किसी एक मंत्री के पास नहीं रहे हैं|
​​
उत्तर प्रदेश में पहली बार मंत्री बनने वाले नेताओं को योगी 2.0 में काफी अहमियत मिली है| योगेंद्र उपाध्याय को उच्च शिक्षा विभाग मिला है| जानकार मानते हैं कि ऐसा राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 को लागू करने के साथ शिक्षा में संघ परिवार का एजेंडा लागू करने के उद्देश्य से किया गया है| उपाध्याय को तीन विभागों की जिम्मेदारी मिली है, उच्च शिक्षा, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी|

यह भी पढ़ें-

पुतिन के खिलाफ बयान पर : बवाल, बाइडेन ने कहा, स्वभाविक आक्रोश

 

Exit mobile version