28.6 C
Mumbai
Monday, October 26, 2026
होमदेश दुनियाUP: सीएम योगी ने किया विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास!

UP: सीएम योगी ने किया विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास!

सीएम​ योगी आदित्य नाथ ने कहा कि विरासत और विकास के एक अद्भुत समागम को आगे बढ़ाते हुए 'सबका साथ-सबका विकास' की बेहतरीन सोच के साथ शिक्षा और स्वास्थ्य के एक प्रमुख केंद्र के रूप में गोरखपुर अपनी पहचान बना रहा है। 

Google News Follow

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को गोरखपुर में विभिन्न विकास परियोजनाओं का लोकार्पण/शिलान्यास कार्यक्रम में शामिल हुए। सीएम योगी ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वच्छ भारत मिशन का विजन दिया|

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि डबल इंजन की सरकार ने उसे जमीन पर उतारने का काम किया, तो देखते ही देखते इंसेफेलाइटिस छूमंतर हो गई। अब यहां के बच्चे इंसेफेलाइटिस की चपेट में आकर काल कवलित नहीं होंगे, बल्कि उनकी प्रतिभा विकास में योगदान देगी।

सीएम ने कहा कि शिक्षा और स्वास्थ्य के हब बनने के साथ ही आज अत्याधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर के साथ गोरखपुर में जो कार्य प्रारंभ हुए हैं। लखनऊ से, वाराणसी से, देवरिया से, कुशीनगर से, महाराजगंज और नेपाल की ओर से फोरलेन की बेहतरीन कनेक्टिविटी, बेहतरीन रेलवे कनेक्टिविटी और बेहतरीन एयर कनेक्टिविटी के साथ गोरखपुर जुड़ चुका है।

 गोरखपुर में बहुत अच्छी सुविधाएं हो चुकी हैं। सभी सुविधाओं के साथ आज गोरखपुर निवेश के एक बेहतरीन गंतव्य के रूप में विकसित हो चुका है। गोरखपुर में निवेश आ रहे हैं। 15 हजार करोड़ रुपये के निवेश, जिसके माध्यम से अब तक 60 हजार नौजवानों को गोरखपुर में ही नौकरी दी जा चुकी है।

सीएम योगी ने आगे कहा कि अब उत्तर प्रदेश जातिवादी, माफियावादी और परिवारवादी ताकतों के हाथों में नहीं खेलेगा। हमने 60 हजार से अधिक पुलिसकर्मियों की भर्ती की है। एक भी भर्ती पर कोई उंगली नहीं उठा सकता।

बता दें कि सीएम योगी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट भी किया। सीएम ने कहा, “जनपद गोरखपुर में 1,640 करोड़ से अधिक की 107 विकास परियोजनाओं के लोकार्पण/शिलान्यास के लिए आयोजित कार्यक्रम में आज सम्मिलित हुआ।

उन्होंने कहा कि विरासत और विकास के एक अद्भुत समागम को आगे बढ़ाते हुए ‘सबका साथ-सबका विकास’ की बेहतरीन सोच के साथ शिक्षा और स्वास्थ्य के एक प्रमुख केंद्र के रूप में गोरखपुर अपनी पहचान बना रहा है।
यह भी पढ़ें-

श्रीलंका: विपक्षी नेता साजिथ प्रेमदासा से पीएम मोदी की महत्वपूर्ण मुलाकात!

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें