26 C
Mumbai
Wednesday, February 25, 2026
होमदेश दुनिया​​UP Chunav 2022: 5वां चरण,11 बजे तक 21% मतदान

​​UP Chunav 2022: 5वां चरण,11 बजे तक 21% मतदान

चौथे चरण का मतदान पूरा होने के बाद राज्य की 403 विधानसभा सीटों में से अब तक 231 सीटों पर मतदान हो चुका है और रविवार को 61 सीटों पर मतदान होने के बाद 292 सीटों का मतदान पूरा हो जाएगा| इसके बाद अंतिम दो चरणों में 3 मार्च और 7 मार्च को 111 सीटों पर मतदान होगा|

Google News Follow

Related

यूपी चुनाव के पांचवें चरण में सुबह 11.00 बजे तक 21.39 प्रतिशत मतदान किया गया है| राज्य में सभी जगहों पर मतदान शांतिपूर्ण तरीके से चल रहा है| कुछ जगहों पर EVM खराब होने की घटनाएं हुई थीं, जिसके बाद उन्हें ठीक कर दिया गया| उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के पांचवें चरण के दौरान भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) के जवान प्रयागराज, बाराबंकी और सुल्तानपुर के विभिन्न मतदान केंद्रों पर विकलांग और बुजुर्ग मतदाताओं की सहायता कर रहे हैं|

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव-2022 के पांचवें चरण में राज्य के 12 जिलों की 61 सीटों के लिए आज मतदान हो रहा है| मतदान रविवार सुबह 7.00  बजे से सायं 6.00 बजे तक होगा| गौरतलब है कि अनुसार पांचवें चरण के चुनाव में कुल 61 विधानसभा क्षेत्रों में 693 प्रत्याशी मैदान में हैं, जिनमें से 90 महिला प्रत्याशी हैं| मतदान में 2.25 करोड़ मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे,जिनमें 1.20 करोड़ पुरुष, 1.05 करोड़ महिला और 1727 तृतीय लिंग (थर्डजेंडर) के मतदाता हैं|

चौथे चरण का मतदान पूरा होने के बाद राज्य की 403 विधानसभा सीटों में से अब तक 231 सीटों पर मतदान हो चुका है और रविवार को 61 सीटों पर मतदान होने के बाद 292 सीटों का मतदान पूरा हो जाएगा| इसके बाद अंतिम दो चरणों में 3 मार्च और 7 मार्च को 111 सीटों पर मतदान होगा| राज्‍य में विधानसभा चुनाव 10 फरवरी से 7 मार्च के बीच 7 चरणों में होना है |

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के 5वें चरण में सुबह 9.00 बजे तक 8.02 प्रतिशत मतदान हुआ| कुंडा से जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के उम्मीदवार रघुराज प्रताप सिंह ने प्रतापगढ़ में वोट डाला|  उन्होंने कहा, “बहुत अच्छी जीत होने वाली है| कुंडा में हम अपने रिकॉर्ड को तोड़ेंगे| ”

​​​यह भी पढ़ें-

आदर्श है आरएन सिंह का व्यक्तित्व: राज्यपाल

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,132फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
295,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें