28.1 C
Mumbai
Sunday, November 1, 2026
होमदेश दुनिया​​UP Chunav 2022​​: भाजपा पूर्ण बहुमत से आएगी-YOGI

​​UP Chunav 2022​​: भाजपा पूर्ण बहुमत से आएगी-YOGI

मुख्यमंत्री ने कहा कि "पांच चरणों के चुनाव के बाद भाजपा प्रदेश में पूर्ण बहुमत से काफी आगे जीतने में सफल हो जाएगी| "

Google News Follow

उत्तर प्रदेश चुनाव-2022 में आज सुबह से 5वें चरण का मतदान किया जा रहा है| इस दौरान 6ठें चरण के चुनाव के लिए प्रचार-प्रसार तेज हो गया है| इसी क्रम में योगी आदित्यनाथ आज गोरखपुर में जनसभा को संबोधित करने पहुंचे| इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि “पांच चरणों के चुनाव के बाद भाजपा प्रदेश में पूर्ण बहुमत से काफी आगे जीतने में सफल हो जाएगी| ”

यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर के एक जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने दावा कि आज सायं तक पांचवें चरण का मतदान पूरा हो जाएगा| पांच चरणों के चुनाव के बाद भाजपा प्रदेश में पूर्ण बहुमत से काफी आगे जीतने में सफल हो जाएगी|अब 6ठें और 7वें चरण में हम अधिक से अधिक सीट भी जीतेंगे, जिससे फिर से एक बार 300 पार के लक्ष्य को प्राप्त किया जाए| ”

पांचवे चरण में 12 जिलों की 61 विधानसभा सीटों पर वोटिंग हो रही है, जहां राज्य के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य समेत योगी सरकार के आधा दर्जन मंत्रियों की किस्मत ईवीएम में बंद हो जायेगी|

गोरखपुर में ​​मुख्यमंत्री योगी आदित्य ने सपा पर जमकर निशाना साधा| उन्होंने कहा कि मैंने एक सपा नेता से उनकी पार्टी द्वारा किए गए विकास कार्यों की सूची बनाने को कहा था| उन्होंने मुझे जवाब दिया कि बुनियादी ढांचा, चिकित्सा सुविधाएं या सड़कें उनकी प्राथमिकता में नहीं हैं| सपा नेता ने मुझे बताया कि हमारा एजेंडा कब्रिस्तान की सीमा बनाना था|

यह भी पढ़ें-

​​UP Chunav 2022: 5वां चरण,11 बजे तक 21% मतदान

 

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें