27.2 C
Mumbai
Thursday, October 29, 2026
होमदेश दुनियाUP Election 2022: प्रथम चरण का चुनाव प्रचार थमा

UP Election 2022: प्रथम चरण का चुनाव प्रचार थमा

प्रथम की चरण में  2,27,83,739 कुल मतदाता करेंगे उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला , जिनमें महिला मतदाताओं की 1,04,51,053 संख्या है वही पुरुष मतदाताओं की संख्या 1,23, 31,251 है और थर्ड जेंडर 1,435 की संख्या है|

Google News Follow

उत्तर प्रदेश की 18वीं विधानसभा के लिए पहले चरण की 58 सीटों पर चुनाव प्रचार मंगलवार शाम छह बजे थम गया । पश्चिमी यूपी के 11 जिलों की इन सीटों के लिए 623 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं| इन सीटों पर मतदान 10 फरवरी को और मतगणना 10 मार्च को होगी। प्रथम की चरण में  2,27,83,739 कुल मतदाता उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे , जिनमें महिला मतदाताओं की 1,04,51,053 संख्या है वही पुरुष मतदाताओं की संख्या 1,23, 31,251 है और थर्ड जेंडर 1,435 की संख्या है| प्रथम चरण के चुनाव को लेकर कुल 10,766 पोलिंग स्टेशन हैं, जबकि मतदान केंद्र  25,849 के आसपास बनाये गए हैं| ​

उत्तर प्रदेश विधान सभा -2022 के प्रथम चरण में शामली की तीन, मुजफ्फरनगर की छह, मेरठ की सात, बागपत की तीन, गाजियाबाद की पांच, हापुड़ की तीन, गौतमबुद्ध नगर की तीन, बुलंदशहर की सात, अलीगढ़ की सात, मथुरा की पांच, आगरा की नौ विधानसभा सीटों पर चुनाव होने जा रहा है।

पहले चरण में सबसे कम अलीगढ़ की इगलास सीट से पांच प्रत्याशी हैं। मुजफ्फरनगर व मथुरा सीट से सर्वाधिक 15-15 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। इन सीटों के लिए शुरुआत में 810 प्रत्याशियों ने नामांकन किया था। 152 प्रत्याशियों के नामांकन पत्र जांच में ही निरस्त हो गए थे व 35 प्रत्याशियों ने नाम वापस ले लिया था।

​यह भी पढ़ें-

UP-403 सीटों पर चुनाव : 9 चर्चित सीट, जिन पर सबकी निगाहें !

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें