28 C
Mumbai
Thursday, April 16, 2026
होमदेश दुनियाUP Election: करहल में बोले शाह, सपा का सूपड़ा साफ 

UP Election: करहल में बोले शाह, सपा का सूपड़ा साफ 

कहा, सपा सरकार में अखिलेश के परिवार से 45 लोगों को अलग-अलग पद मिले थे। ये लोग सिर्फ परिवार का ही सोचते हैं, अपने ही लोगों का सोचते हैं। समाज का भला ये नहीं करते हैं। मोदी सरकार ने सबका साथ-सबका विकास का नारा देकर सबका भला किया है।”

Google News Follow

Related

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के तीसरे चरण में जिन सीटों पर मुकाबला होने जा रहा है| वहा भाजपा और सपा में कांटे की टक्कर होने वाली है| इन्हीं में से एक मैनपुरी की करहल विधानसभा सीट भी है। करहल से समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव चुनाव लड़ रहे हैं, जबकि उनके सामने भाजपा के केंद्रीय मंत्री एसपी सिंह बघेल मैदान में हैं। इस दौरान केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह करहल के जनसभा को संबोधित करते हुए समाजवादी पार्टी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि करहल में कमल खिला तो पूरे यूपी में समाजवादी पार्टी का सूपड़ा साफ हो जाएगा।

करहल में जनसभा को संबोधित करते हुए अमित शाह ने कहा, “मैं करहल वालों से मन से पूछना चाहता हूं कि आप चाहते हैं कि मोदी जी के नेतृत्व में 300 से ज्यादा सीट के साथ भाजपा की सरकार बनें। इसके लिए 300 सीट का काम एक ही सीट से हो सकता है। आप करहल में कमल खिला दीजिए, पूरे यूपी से सपा का सूपड़ा साफ हो जाएगा।”

अमित शाह ने कहा, मुझे बताइए भाई, अगर आगाज ऐसा है तो अंजाम कैसा होगा? यूपी में कमल जीतेगा।” अमित शाह ने ये बातें उस संदर्भ में कहीं जब सपा संरक्षक और अखिलेश यादव के पिता मुलायम सिंह यादव करहल में जनसभा को संबोधित करने पहुंचे हैं।

गृह मंत्री ने ​​कहा, “एसपी सिंह बघेल भाजपा के नेता हैं, कुछ दिन पहले इन पर हमला किया गया। समाजवादी पार्टी वाले क्या समझते हैं कि ऐसा हमला करने से भाजपा के नेता डर जाएंगे क्या? भाजपा के नेता और मजबूती के साथ प्रचार भी करेंगे और जीतकर भी आएंगे।”

उन्होंने कहा, “सपा सरकार में अखिलेश के परिवार से 45 लोगों को अलग-अलग पद मिले थे। ये लोग सिर्फ परिवार का ही सोचते हैं, अपने ही लोगों का सोचते हैं। समाज का भला ये नहीं करते हैं। मोदी सरकार ने सबका साथ-सबका विकास का नारा देकर सबका भला किया है।”​

​​यह भी पढ़ें-

​ पंजाब : यूपी-बिहार पर घमासान, बौखलाये CM, बरसे PM

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,191फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
303,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें