27 C
Mumbai
Tuesday, June 23, 2026
होमक्राईमनामाUP मंत्री नंद गोपाल नंदी को फोन पर जान से मारने की...

UP मंत्री नंद गोपाल नंदी को फोन पर जान से मारने की मिली धमकी  

यूपी के औद्योगिक मंत्री नंद गोपाल नंदी को जान से मारने की धमकी मिली है। इस घटना के बाद से पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई है। 

Google News Follow

Related

यूपी सरकार में मंत्री नंद गोपाल नंदी को जान से मारने की धमकी मिली है।नंद गोपाल नंदी औद्योगिक मंत्री है। उन्हें जान से मारने की धमकी मिलने के बाद से हड़कंप मचा हुआ है।इस घटना के बाद से पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई है। बताया जा रहा है कि नंद गोपाल नंदी को सरकारी नंबर पर कॉल आया था। जिसमें उन्हें जान से मारने की धमकी दी गई है।

मिली जानकारी के अनुसार, नंद गोपाल नंदी को सरकारी नंबर से चार अलग अलग नंबरों से फोन आया। इस मामले में नंद गोपाल नंदी की शिकायत पर  हजरतगंज कोतवाली में चार नंबरों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने बताया कि 19 अप्रैल को भी नंद गोपाल नंदी के सरकारी नंबर पर कॉल आया था और उन्हें जान से मारने की धमकी दी गई। इस मामले तीन केस दर्ज की गई हैं।

गौरतलब है की मंत्री नंद गोपाल नंदी  को इससे पहले भी धमकी भरे कॉल आ चुके हैं। उनकी पत्नी अभिलाषा गुप्ता को धमकी वाले कॉल आये थे। उन्होंने अपनी शिकायत में कहा है कि मै कानून को मानने वाली शांतिप्रिय नागरिक हूं। जब मै अपने आवास पर थी तभी  मुझे मेरे नंबर पर जान से मारने की कॉल आई।   बता दें कि पिछले दिनों सीएम योगी को भी जान से मारने की धमकी मिली थी। एक अनजान शख्स ने 112 पर मैसेज कर धमकी दी थी।

ये भी पढ़ें 

एनसीपी कमिटी ने शरद पवार का इस्तीफा किया नामंजूर

SCO में आतंकवाद पर गरजे रहे थे जयशंकर, पाकिस्तान चुपचाप सुनता रहा

SCO समिट में विदेश मंत्री की खुली चुनौती, कहा आतंकवाद बर्दाश्त नहीं करेंगे

सिडनी के स्वामीनारायण मंदिर में तोड़फोड़, गेट पर लगाया खालिस्तानी झंडा

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,283फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
317,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें