24 C
Mumbai
Monday, March 2, 2026
होमदेश दुनियाUP: 'धन के अभाव में किसी का इलाज नहीं रुकेगा'; जनता दर्शन...

UP: ‘धन के अभाव में किसी का इलाज नहीं रुकेगा’; जनता दर्शन में बोले सीएम योगी!

इसके साथ प्रदेश में गरीबों की जमीन पर कब्जा करने वाले को किसी भी स्थिति में नहीं छोड़ने की बात कही गयी हैं|

Google News Follow

Related

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सबकी सुनती है और उनके समाधान की हर संभव प्रयत्नशील रहते हैं| यही कारण उन्होंने अपने जनता दरबार ‘जनता दर्शन’ के दरम्यान प्रदेश के प्रशासनिक अधिकारीयों व कर्मचारियों से कहा कि धन के अभाव में किसी का इलाज नहीं रुकना चाहिए|

जनता दर्शन में हर बार की तरह कुछ लोग इलाज के लिए आर्थिक मदद की गुहार लेकर आए थे। मुख्यमंत्री ने उन्हें भरोसा दिया कि धन के अभाव में किसी का इलाज नहीं रुकेगा। उन्होंने अफसरों को निर्देश दिया कि जो भी जरूरतमंद हैं, प्रशासन उनके उच्च स्तरीय इलाज का एस्टीमेट शीघ्रता से बनवाकर उपलब्ध कराए।

इस्टीमेट मिलते ही सरकार तुरंत धन उपलब्ध कराएगी। इस दौरान यह निर्देश भी दिया कि अधिकारी यह भी सुनिश्चित करें कि जिन लोगों के पास आयुष्मान कार्ड है, उन्हें इलाज में किसी तरह की दिक्कत न होने आए। साथ ही जो पात्र लोग किन्हीं कारणों से वंचित हैं, उनके आयुष्मान कार्ड बनाए जाएं।

सीएम योगी गोरखपुर के जनता दर्शन में लोगों की समस्याओं को सुनने के बीच में ही प्रदेश के अधिकारियों को जन समस्याओं के प्रति संवेदनशील बनने की बात के साथ ही उनके समाधान के दायित्व को समझने​ का निर्देश दिया गया| इसके साथ प्रदेश में गरीबों की जमीन पर कब्जा करने वाले को किसी भी स्थिति में नहीं छोड़ने की बात कही गयी हैं|  

बता दें कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर में शुक्रवार सुबह गोरखनाथ मंदिर में आयोजित जनता दर्शन में लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। सबकी समस्या सुनते हुए मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनता की समस्याओं पर त्वरित संवेदनशीलता दिखाएं। 

इस दौरान उन्होंने कहा कि समस्या से जुड़ी शिकायत पर तेजी से कार्रवाई करते हुए गुणवत्तापूर्ण व संतुष्टिपरक समाधान सुनिश्चित कराएं। समस्या लेकर पहुंचे लोगों को मुख्यमंत्री ने आश्वस्त करते हुए कहा, घबराइए मत। सरकार हर समस्या पर प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित कराएगी।  

यह भी पढ़ें-

IND vs NZ 3 Test : दोनों टीमें के लिए महत्वपूर्ण है यह मैच!, लंच तक न्यूजीलैंड का 93 रन पर 3 विकेट!

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,085फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
296,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें