30.2 C
Mumbai
Tuesday, October 20, 2026
होमक्राईमनामाUP: कौशांबी में आतंकी की गिरफ्तारी पर बोले 'कानून का राज है'...

UP: कौशांबी में आतंकी की गिरफ्तारी पर बोले ‘कानून का राज है’ ओम प्रकाश राजभर!

यूपीएसटीएफ और पंजाब पुलिस के संयुक्त ऑपरेशन में बब्बर खालसा इंटरनेशनल और आईएसआई के सक्रिय आतंकी लाजर मसीह को गिरफ्तार किया गया।

Google News Follow

उत्तर प्रदेश सरकार में पंचायती राज मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने राज्य की कानून-व्यवस्था की सराहना की और कहा कि योगी सरकार में आतंकवादियों को कोई राहत नहीं मिलेगी। बता दें कि उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले में यूपीएसटीएफ और पंजाब पुलिस के संयुक्त ऑपरेशन में बब्बर खालसा इंटरनेशनल और आईएसआई के सक्रिय आतंकी लाजर मसीह को गिरफ्तार किया गया।

मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने कहा, “उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ सरकार के नेतृत्व में कानून का राज स्थापित है। अगर कोई आतंकवादी यहां अपने कदम जमाने की कोशिश करेगा, तो वह बच नहीं पाएगा। सरकार आतंकी गतिविधियों के खिलाफ त्वरित और सख्त कार्रवाई करती है।”

गिरफ्तार आतंकवादी लाजर मसीह, पुत्र कुलविंदर, पंजाब के अमृतसर जिले का निवासी है। उसे कौशांबी जिले के कोखराज थाना क्षेत्र से गुरुवार सुबह लगभग 3:20 बजे गिरफ्तार किया गया। बताया जा रहा है कि वह बब्बर खालसा इंटरनेशनल के जर्मनी स्थित मॉड्यूल के प्रमुख स्वर्ण सिंह उर्फ जीवन फौजी के लिए काम करता था और उसके पाकिस्तान की आईएसआई से भी संपर्क थे।

गिरफ्तारी के दौरान लाजर मसीह के पास से तीन हैंड ग्रेनेड, दो डेटोनेटर, एक विदेशी पिस्टल, दो अन्य हथियार और विदेश निर्मित सफेद विस्फोटक बरामद किए गए। इसके अलावा, गाजियाबाद पते वाला आधार कार्ड और बिना सिम वाला मोबाइल फोन भी बरामद हुआ।

समाजवादी पार्टी के महाराष्ट्र अध्यक्ष अबू आजमी द्वारा औरंगजेब पर दिए गए विवादास्पद बयान को लेकर ओम प्रकाश राजभर ने कड़ी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा, “मुस्लिम नेताओं को अपनी कौम के लिए भाईचारे, शिक्षा और रोजगार के अवसरों पर बात करनी चाहिए, लेकिन वे सिर्फ नफरत फैलाने का काम कर रहे हैं।”

राजभर ने कहा कि डॉ. भीमराव अंबेडकर ने संविधान में समानता, स्वतंत्रता, बंधुत्व और न्याय की बात की थी, लेकिन कुछ नेता इसे पढ़ना भी जरूरी नहीं समझते। उन्होंने आगे कहा, “जो लोग समाज में नफरत फैलाते हैं, उन्हें जेल में डाल देना चाहिए, क्योंकि उनका मकसद केवल असहमति और भेदभाव को बढ़ावा देना है।”

यह भी पढ़ें-

UP: योगी सरकार ऐप से करेगी टीकाकरण की निगरानी, नहीं छूटेगा कोई बच्चा!

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें