29.3 C
Mumbai
Monday, October 19, 2026
होमदेश दुनियाUP: 'पीएम मुद्रा योजना' से बदली युवाओं की तकदीर, बने आत्मनिर्भर!

UP: ‘पीएम मुद्रा योजना’ से बदली युवाओं की तकदीर, बने आत्मनिर्भर!

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की महत्वाकांक्षी योजनाओं में से एक पीएम मुद्रा योजना के लाभार्थी स्वावलंबी बन रहे है।

Google News Follow

‘प्रधानमंत्री मुद्रा योजना’ को मंगलवार को 10 साल पूरे होने वाले हैं। देश के कई हिस्सों में इस योजना ने लोगों का जीवन बदला है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र काशी में भी कई युवा इस योजना से लाभान्वित हुए हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की महत्वाकांक्षी योजनाओं में से एक पीएम मुद्रा योजना के लाभार्थी विशाल गुप्ता ने बताया, पीएम मुद्रा योजना से पैसे मैंने एक दुकान को खोलने के लिए लिया था। जब मुझे पैसे की आवश्यकता थी, इसके बारे में मुझे पता चला। जब बाजार में कहीं से लोन नहीं मिल रहा था, तब इस योजना से हमने 10 लाख रुपए का लोन लिया और अपना काम शुरू किया।

लोन के पैसे से मैंने साइबर की दुकान खोली है और इसके लिए प्रिंटर की मशीन मंगाई है। पीएम मोदी की तारीफ करते हुए उन्होंने कहा कि जब कहीं किसी को कोई सहारा नहीं मिला, वहां पर प्रधानमंत्री मुद्रा योजना बहुत कारगर साबित हुआ।

एक अन्य लाभार्थी दिलीप राठौर ने बताया, “मैंने 2024 में अप्रैल महीने के आस-पास बैंक से मुद्रा योजना को लेकर संपर्क किया था। हमें एक नए बिजनेस की शुरुआत करनी थी और इसके लिए कुछ पूंजी की आवश्यकता थी। सारी कागजी-कार्रवाई के बाद मुझे इस योजना का लाभ मिला। मैंने अपने नाम पर लोन लिया।”

उन्होंने कहा, “नए बिजनेस की शुरुआत में पहली जरूरत पैसों की पड़ती है। उसमें यह योजना बहुत ही लाभकारी है। अगर यह योजना लॉन्च नहीं हुई होती तो, हमारे जैसे छोटे व्यापारियों को इसका फायदा नहीं होता। सरकार की यह योजना बहुत लाभदायक है। मुद्रा योजना के माध्यम से मुझे 8 लाख रुपए का लोन मिला। प्राइवेट बैंकों की अपेक्षा यहां से लोन लेना बहुत सस्ता है।”

एक अन्य लाभार्थी अभिषेक उपाध्याय ने बताया, “पीएम मुद्रा योजना से लोन लिए हुए दो साल हो गए। पीएम मोदी की तरफ से चलाई गई इस महत्वाकांक्षी योजना का लाभ मुझे और अन्य लोगों को मिली। सबसे अच्छी बात यह है कि त्वरित रूप से एक दिन के अंदर हमें लोन मिला।”

उन्होंने कहा, “मोबाइल कारोबार करने के लिए मुझे यहां से लोन मिला। लोगों को इसके लिए अप्लाई करने चाहिए। इसमें बहुत ज्यादा पेपरवर्क नहीं है। जिन्हें जरूरत है, उन्हें पीएम मोदी की इस महत्वकांक्षी योजना के अंतर्गत लोन मिल रहे हैं।”

यह भी पढ़ें-

नई दिल्ली: एमआई-17 वी5 हेलीकॉप्टरों को लेकर बीईएल के साथ समझौता!

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें