26 C
Mumbai
Monday, February 2, 2026
होमदेश दुनियाUP: वक्फ बिल पर राहुल गांधी की चुप्पी, मायावती ने उठाए गंभीर...

UP: वक्फ बिल पर राहुल गांधी की चुप्पी, मायावती ने उठाए गंभीर सवाल!

वक्फ संशोधन विधेयक पर संसद में बहस के दौरान कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की चुप्पी को लेकर बसपा प्रमुख मायावती ने तीखा सवाल उठाया है। ​

Google News Follow

Related

उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने कांग्रेस को भी आड़े हाथों लेते हुए कहा कि वक्फ बिल पर मुस्लिम समुदाय की नाराज़गी पूरी तरह जायज है, लेकिन विपक्ष की निष्क्रियता निराशाजनक है। उन्होंने संसद में बिल पर हुई लंबी बहस के दौरान राहुल गांधी के मौन को सवालों के घेरे में रखा।बसपा सुप्रीमो एवं पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने कहा कि वक्फ बिल को लेकर मुसलमानों का गुस्सा होना स्वाभाविक है।

वक्फ संशोधन बिल पर लोकसभा में लंबी चर्चा हुई। इसमें नेता प्रतिपक्ष द्वारा कुछ नहीं बोलना कितना उचित है? उन्होंने सीएए की तरह संविधान उल्लंघन का मामला होने के विपक्ष के आरोप के बावजूद चुप्पी साधे रखी। इसे लेकर मुस्लिम समाज में आक्रोश एवं इंडिया गठबंधन में भी बेचैनी स्वाभाविक है।

 बसपा सुप्रीमो ने आगे कहा कि वैसे भी देश में बहुजनों के हित, कल्याण एवं सरकारी नौकरी व शिक्षा आदि में इन वर्गों के आरक्षण के अधिकार को निष्प्रभावी एवं निष्क्रिय बनाकर इन्हें वंचित बनाए रखने के मामले में कांग्रेस, भाजपा आदि ये पार्टियां बराबर की दोषी हैं। धार्मिक अल्पसंख्यकों को भी इनके छलावा से बचना जरूरी है।
यह भी पढ़ें-

पश्चिम बंगाल: मुर्शिदाबाद हिंसा मामले में 110 गिरफ्तार, छापेमारी जारी!

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,301फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
289,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें