28 C
Mumbai
Monday, March 30, 2026
होमदेश दुनियामायावती को आठवले ने दी आराम की सलाह, कहा, RPI साकार करेगी...

मायावती को आठवले ने दी आराम की सलाह, कहा, RPI साकार करेगी …

केंद्रीय मंत्री ने मायावती पर व्यंग कसते हुए कहा कि मायावती को अब आराम करने की सलाह दी है। उन्होंने कहा कि बीएसपी मुखिया मायावती को अब आराम करना चाहिए। आठवले ने कहा कि बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर के 'मिशन' को पूरा करने की जिम्मेदारी अब आरपीआई निभाएगी।

Google News Follow

Related

उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव-2022 में बसपा की करारी हार हुई है। पहली बार बीएसपी मात्र 12 प्रतिशत वोट शेयर पर ही सिमट गई और सिर्फ एक सीट ही जीत पाई है। इसी पर तंज कसते हुए रिपब्लिक पार्टी ऑफ इंडिया के प्रमुख रामदास आठवले ने मायावती पर तंज कसा है।

केंद्रीय मंत्री ने मायावती पर व्यंग कसते हुए कहा कि मायावती को अब आराम करने की सलाह दी है। उन्होंने कहा कि बीएसपी मुखिया मायावती को अब आराम करना चाहिए। आठवले ने कहा कि बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर के ‘मिशन’ को पूरा करने की जिम्मेदारी अब आरपीआई निभाएगी।

मंगलवार को आठवले ने एक बयान जारी करते हुए कहा कि उनकी पार्टी पूरे देश में बाबा साहब के सपनों को साकार करेगी और उत्तर प्रदेश में बसपा के सबसे मजबूत विकल्प के तौर पर उभरेगी।केंद्रीय मंत्री ने हिजाब के मसले पर कर्नाटक उच्च न्यायालय के फैसले का स्वागत किया और कहा कि शैक्षणिक संस्थानों में हिजाब जैसे ड्रेस का कोई महत्व नहीं है और शैक्षणिक संस्थान में स्कूल ड्रेस को ही बढ़ावा दिया जाना चाहिए।

राज्यसभा सांसद रामदास आठवले की सक्रियता अब तक महाराष्ट्र में ही रही है, लेकिन अब उन्होंने यूपी की राजनीति में भी दखल देने के संकेत दिए हैं। अकसर वह खुद को बाबासाहेब आंबेडकर की राजनीति का उत्तराधिकारी बताते रहे हैं।

गौरतलब है कि मायावती ने हार का ठीकरा फोड़ते हुए मुस्लिम वोटों के सपा के पाले में जाने और उसके जवाब में हिंदू वोटों के ध्रुवीकरण को जिम्मेदार ठहराया था। यही नहीं मायावती ने यह भी माना था कि उनकी अपनी बिरादरी जाटव समाज के अलावा अन्य दलितों का वोट भी इस बार बीएसपी को नहीं मिला है|

​​यह पढ़ें-

BJP ने प्रमोद सावंत और बीरेन सिंह पर जताया भरोसा, खेलेंगे दूसरी पारी

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

150,944फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
300,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें