26 C
Mumbai
Tuesday, February 24, 2026
होमदेश दुनियाउपेंद्र कुशवाहा बोले, लोकसभा चुनाव में एनडीए वोट बंटा, विधानसभा में रोकेंगे! 

उपेंद्र कुशवाहा बोले, लोकसभा चुनाव में एनडीए वोट बंटा, विधानसभा में रोकेंगे! 

आगामी विधानसभा चुनाव में शाहाबाद का इलाका हो, मगध हो या बिहार का अन्य हिस्सा हो, एनडीए की ही जीत होगी।

Google News Follow

Related

राष्ट्रीय लोक मोर्चा के प्रमुख और पूर्व केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा ने बुधवार को कहा कि पिछले लोकसभा चुनाव में एनडीए का वोट बंट गया था, लेकिन विधानसभा चुनाव में हम इसे रोक देंगे। उन्होंने भोजपुरी अभिनेता पवन सिंह के भाजपा में शामिल होने को लेकर कहा कि इससे एनडीए को निश्चित रूप से लाभ होगा।
सासाराम में एक वर्कशॉप के उद्घाटन समारोह में भाग लेने आए पूर्व केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में शाहाबाद का इलाका हो, मगध हो या बिहार का अन्य हिस्सा हो, एनडीए की ही जीत होगी।

कुशवाहा ने कहा कि विधानसभा चुनाव को लेकर एनडीए मजबूत और दुरुस्त रणनीति बना रहा है और उस दिशा में हम लोग मिलकर आगे बढ़ रहे हैं। इस बार एनडीए की जीत होगी, इसको कोई रोक नहीं सकता है।

उन्होंने मीडिया के एक प्रश्न को लेकर व्यक्तिगत टिप्पणी से इनकार करते हुए कहा कि हम एनडीए के पक्ष में सोचते हैं क्योंकि एनडीए जनता के हित की बात करती है।

मंगलवार को पवन सिंह ने दिल्ली में पूर्व केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा से मुलाकात की थी। उसके बाद उन्होंने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से भी मुलाकात की थी। पवन सिंह के दिल्ली में एनडीए के नेताओं से मिलने के बाद बिहार की सियासत गरमा गई है। माना जा रहा है कि मगध और शाहाबाद में कुशवाहा और राजपूतों का वोट एनडीए के पक्ष में गोलबंद होगा।

लोकसभा चुनाव में काराकाट से एनडीए के टिकट पर उपेंद्र कुशवाहा चुनावी मैदान में उतरे थे और पवन सिंह निर्दलीय मैदान में उतर गए, जिससे एनडीए को यह सीट गंवानी पड़ी थी। इसे लेकर कुशवाहा की पवन सिंह से नाराजगी बढ़ गई थी। हालांकि, मंगलवार की दोनों की मुलाकात के बाद नाराजगी दूर हो गई है।

यह भी पढ़ें-

अमेरिका: 6 साल बाद सरकार का शटडाउन, 7.5 लाख कर्मचारी वेतन से वंचित!

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,141फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
295,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें