29.8 C
Mumbai
Sunday, October 25, 2026
होमक्राईमनामाUPPSC Protest: पुलिस और ​अभ्यर्थियों​ के बीच की जबरदस्त नोकझोंक-हाथापाई,​ स्थिति तनावपूर्ण!...

UPPSC Protest: पुलिस और ​अभ्यर्थियों​ के बीच की जबरदस्त नोकझोंक-हाथापाई,​ स्थिति तनावपूर्ण! ​

अभ्यर्थियों की गिरफ्तारी के बाद पुलिस और छात्रों के बीच जबरदस्त नोकझोंक और हाथापाई की घटना से स्थिति बेहद तनावपूर्ण हो गई है।

Google News Follow

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग के सामने प्रदर्शन कर रहे अभ्यर्थियों की गिरफ्तारी के बाद पुलिस और छात्रों के बीच जबरदस्त नोकझोंक और हाथापाई की घटना से स्थिति बेहद तनावपूर्ण हो गई है। मौके पर भारी फोर्स मौके पर पहुंच गई है। प्रयागराज में अभ्यर्थियों का चौथे दिन भी प्रदर्शन जारी है। प्रदर्शनकारी अभ्यर्थियों ने बैरिकेड तोड़ दिए हैं। बैरिकेड तोड़कर अभ्यर्थी उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग के गेट पर पहुंच गए हैं।

​​बता दें कि उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग के बाहर पीसीएस और आरओ/एआरओ प्रारंभिक परीक्षा को एक दिन, एक शिफ्ट में कराने की मांग कर रहे छात्रों पर पुलिस कार्रवाई के बाद आंदोलन और उग्र हो गया है। ​स्थिति बेहद तनावपूर्ण हो गई है। मौके पर भारी फोर्स पहुंच गई है। प्रदर्शनकारी अभ्यर्थियों ने बैरिकेड ​तोड़कर अभ्यर्थी उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग के गेट पर पहुंच गए हैं।

​आज सुबह 8:00 बजे धरना स्थल पर अचानक पुलिस फोर्स पहुंची और कुछ छात्रों को घसीट कर ले गई। इनमें छात्र नेता भी शामिल हैं जो उसे वक्त धरने का नेतृत्व कर रहे थे। इस खींचतान में धरने पर बैठी कई छात्राएं चोटिल भी हो गईं। तमाम पुलिस कर्मी सादे पोशाक में प्रदर्शनकारियों के स्थान पर उपस्थित हुए|

​गौरतलब है कि प्रयागराज में छात्रों का जोरदार प्रदर्शन चौथे दिन भी लगातार जारी है। सुबह से ही पुलिस और छात्रों के बीच माहौल गरमाया है। अभ्यर्थियों की गिरफ्तारी के बाद भड़के छात्रों ने बैरिकेडिंग तोड़ दी और आयोग के दफ्तर के बाहर पहुंच गए। इस वजह से मौके पर अफरा-तफरी मची। मौके पर भारी पुलिस बल तैनात है।

छात्राओं का कहना है कि उनके साथ कोई महिला पुलिसकर्मी नहीं थी। छात्राओं के साथ अभद्रता भी हुई है। अब छात्राओं ने ही मोर्चा संभाल लिया है और धरने का खुद नेतृत्व कर रही हैं। मौके पर तनाव की स्थिति बनी हुई है। धरना स्थल के चारों तरफ बैरिकेडिंग और ज्यादा कर दी गई है। छात्र पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी कर रहे हैं।​

​यह भी पढ़ें-

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव-2024: डोंडाई में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने विपक्ष पर बोला हमला!

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें