28.3 C
Mumbai
Thursday, July 30, 2026
होमदेश दुनियाकांग्रेस सांसद राहुल गांधी के आरोपों पर घमासान: भाजपा बोली- प्रमाण दें...

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के आरोपों पर घमासान: भाजपा बोली- प्रमाण दें या माफी मांगे!

संसद में किसी भी मंत्री या सांसद पर आरोप लगाने के लिए तथ्यों और प्रमाणों का होना आवश्यक है। केवल सुर्खियां बटोरने के उद्देश्य से संसद में बयान देना लोकतांत्रिक राजनीति की भावना के अनुरूप नहीं है।

Google News Follow

Related

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की टिप्पणी को लेकर सियासी घमासान तेज हो गया है। भाजपा के कई सांसदों ने राहुल गांधी पर संसदीय परंपराओं का उल्लंघन करने, बिना तथ्यों के आरोप लगाने और सदन की गरिमा को ठेस पहुंचाने का आरोप लगाया। भाजपा नेताओं ने एक सुर में कहा कि यदि राहुल गांधी के पास अपने आरोपों के समर्थन में कोई प्रमाण है, तो उन्हें सदन के समक्ष प्रस्तुत करना चाहिए, अन्यथा उन्हें माफी मांगनी चाहिए।

राहुल गांधी की टिप्पणी को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए भाजपा सांसद बिप्लब देब ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष को न तो संसदीय परंपराओं का ध्यान है और न ही संवैधानिक व्यवस्था में विश्वास दिखाई देता है। जिस विधेयक पर चर्चा हो रही थी, राहुल गांधी उसका नाम तक सही ढंग से नहीं बता सके और बिना विषय पर केंद्रित करते हुए आरोप लगाते रहे। संसद में किसी भी मंत्री या सांसद पर आरोप लगाने के लिए तथ्यों और प्रमाणों का होना आवश्यक है। केवल सुर्खियां बटोरने के उद्देश्य से संसद में बयान देना लोकतांत्रिक राजनीति की भावना के अनुरूप नहीं है।

उन्होंने आगे कहा कि संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने सदन में स्पष्ट किया है कि राहुल गांधी को पहले अपने बयान के लिए माफी मांगनी चाहिए। बार-बार इस प्रकार के आचरण को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता क्योंकि इससे देश की नई पीढ़ी के बीच संसद की कार्यप्रणाली को लेकर गलत संदेश जाता है। संसद संविधान और स्थापित नियमों के अनुसार चलती है, इसलिए हर सदस्य को उन्हीं नियमों का पालन करना चाहिए।

भाजपा सांसद हर्ष मल्होत्रा ने भी राहुल गांधी के व्यवहार की आलोचना की। उन्होंने कहा कि उनका आचरण सदन के भीतर और बाहर दोनों जगह अराजकतावादी जैसा है। राहुल गांधी संसदीय मर्यादा का पालन नहीं करते और सभापति के बार-बार टोकने के बावजूद अनसंसदीय भाषा का प्रयोग करते हैं। गृह मंत्री अमित शाह पर बिना किसी प्रमाण के गंभीर आरोप लगाना पूरी तरह अनुचित है। राहुल गांधी या तो अपने आरोपों को प्रमाणित करें या फिर सदन में माफी मांगें।

इस बीच, भाजपा सांसद जगदंबिका पाल ने आरोप लगाया कि संसद में हुआ हंगामा पूर्व नियोजित था। सदन में पेपर लीक रोकने के लिए लाए गए महत्वपूर्ण विधेयक पर गंभीर चर्चा चल रही थी, लेकिन राहुल गांधी ने नया विवाद खड़ा कर दिया।

संसद के नियम के तहत यदि कोई सदस्य किसी मंत्री या अन्य सदस्य पर आरोप लगाना चाहता है तो उसे पहले लिखित रूप में स्पीकर और संबंधित मंत्री को इसकी सूचना देनी होती है, ताकि आरोपों का उचित जवाब दिया जा सके।

जगदंबिका पाल ने कहा कि संसदीय कार्य मंत्री ने राहुल गांधी से यह स्पष्ट करने को कहा कि गृह मंत्री द्वारा कथित रूप से गोली चलाने का आदेश देने का कोई दस्तावेज या प्रमाण है या नहीं। बिना किसी साक्ष्य के ऐसे गंभीर आरोप लगाना देश को गुमराह करने का प्रयास है।

इससे पहले विपक्ष शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग कर रहा था, लेकिन अब अचानक गृह मंत्री पर नए आरोप लगाए जा रहे हैं, जिससे स्पष्ट होता है कि विपक्ष विधेयक पर सार्थक चर्चा नहीं, बल्कि सदन में व्यवधान उत्पन्न करना चाहता है।
 
यह भी पढ़ें-

नाविकों की सप्लाई में भारत दुनिया में दूसरे नंबर पर, रूस और चीन भी पीछे

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

150,928फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
325,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें