31.5 C
Mumbai
Wednesday, October 21, 2026
होमदेश दुनियासीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा, मीडिया समाज का महत्वपूर्ण हिस्सा !

सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा, मीडिया समाज का महत्वपूर्ण हिस्सा !

मीडिया की भूमिका पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वह समाज का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है|वही उन्होंने कहा कि जब हम लोकतंत्र की बात करते है तो सिर्फ सत्ता तक ही सीमित नहीं रहा जा सकता है| इसके साथ ही उसमें सत्ता, विपक्ष, न्यायपालिका और संचार सहित मीडिया की भी एक अहम भूमिका होती है| 

Google News Follow

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा प्रदेश की राजधानी लखनऊ में एक कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया गया|इस अवसर पर उन्होंने मीडिया की भूमिका पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वह समाज का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है|वही उन्होंने कहा कि जब हम लोकतंत्र की बात करते है तो सिर्फ सत्ता तक ही सीमित नहीं रहा जा सकता है| इसके साथ ही उसमें सत्ता, विपक्ष, न्यायपालिका और संचार सहित मीडिया की भी एक अहम भूमिका होती है| 

सीएम योगी ने कहा कि अब राज्य में दंगा नहीं दंगल होता है, जहां तमंचा की जगह हाथ में टैबलेट दिखाई दे रहा है| दूसरी ओर हमें किसी धर्म-जाति का तुष्टिकरण नहीं करना, बल्कि सभी लोगों की संतुष्टि हमारा मुख्य लक्ष्य है|

लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में भाग लेते हुए उन्होंने कहा कि गत 10 वर्षों में देश और दुनिया में भारत की स्थिति काफी सुदृढ़ हुई है| देश विकास के पथ अनवरत अग्रसर होता दिखाई दे रहा है| विकास में बाधा बनती समस्याएं एक के बाद एक अब खत्म हो रही है|वही, उन्होंने कहा कि देश की सबसे बड़ी आबादी वाला राज्य उत्तर प्रदेश में डबल इंजन की सरकार के अब प्रदेश की दशा व दिशा दोनों ही बदल रही है| इससे पहले दंगे की छवि वाले राज्य के रूप में यूपी की पहचान होती थी, जहां व्यक्ति और निवेश दोनों ही असुरक्षित भाव महसूस कर रहे थे|

सीएम योगी ने कहा कि डबल इंजन की सरकार में आज युवाओं के हाथ में तमंचा के बदले टैबलेट है, जो राज्य के विकास द्योतक है|जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत अब यूपी में दंगा नहीं दगंल होता है|यूपी पूरी तस्वीर ही बदल गयी है|

अब उत्तर प्रदेश देश के विकास में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है| वह चाहे एक्सप्रेस-वे हो या राज्य में एयरपोर्ट की कनेक्टिविटी का मामला हो देश में यूपी नंबर एक जा रहा है| प्रदेश में बेरोजगारी को लेकर गांव-गांव और शहर-शहर में युवाओं के हाथों रोजगार मुहैया कराया जा रहा है| वही प्रदेश में नौकरी के अवसर को भी बढ़ाने का कार्य तेजी से किया जा रहा है| 

यह भी पढ़ें-

स्वतंत्रता सेनानी वीर सावरकर की पुण्यतिथि पर पीएम मोदी ने दी श्रद्धांजलि !

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें