29.8 C
Mumbai
Sunday, October 25, 2026
होमक्राईमनामाउत्तर प्रदेश: जिया उर रहमान के घर बिजली विभाग का छापा, बिजली...

उत्तर प्रदेश: जिया उर रहमान के घर बिजली विभाग का छापा, बिजली चोरी की FIR दर्ज !

Google News Follow

उत्तर प्रदेश के संभल से समाजवादी पार्टी के  । अब गुरुवार (19 दिसंबर) सुबह सुबह बिजली विभाग के अधिकारियों ने सांसद के घर छापा मारा।

बिजली विभाग की टीम जिया उर रहमान बर्क के घर नए मीटर जो लगाए गए हैं, उनका लोड चेक करने के लिए पहुंची है, साथ ही बिजली चोरी के मामले में सपा सांसद पर FIR भी हो गई है। बिजली खपत की जांच करने गई विभाग की टीम को सपा सांसद के पिता द्वारा धमकाए जाने का मामला भी सामने आया है, जिसके बाद सपा सांसद जिया उर रहमान बर्क के घर के बाहर पुलिस बल की भारी तैनाती है।

बिजली विभाग के अधिकारी मौके पर गए हुए हैं। बिजली विभाग के कर्मचारियों ने लाइट चोरी के मामले में सपा सांसद जिया उर रहमान बर्क के आवास पर तलाशी ली। बिजली वितरण विभाग ने बताया नए बिजली मीटर के इस्तेमाल होने के 1 दिन बाद पता चला की सांसद के घर की बिजली का मीटर लोड 5.5kw है। एसडीओ संभल, संतोष त्रिपाठी कहते हैं, “एक मीटर में 5.5 kw लोड दर्ज किया गया था। दूसरे मीटर की रीडिंग एक अन्य अधिकारी ने नोट की थी, जिसका डेटा इकट्ठा किया जा रहा है।”

यह भी पढ़ें:

महाराष्ट्र: विधान परिषद के सभापति निर्विरोध चुने गए भाजपा नेता राम शिंदे!

“लिव-इन रिलेशनशिप और समलैंगिक विवाह से सामाजिक व्यवस्था ध्वस्त हो जाएगी”!- नितिन गडकरी

Jammu Kashmir: सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में 5 आतंकवादी मारे गए, 2 जवान घायल हो गए!

बिजली विभाग के मुताबिक, पुराने मीटर से भी बिजली चोरी पाई गई है। लैब रिपोर्ट में इसका खुलासा हुआ है। अधिकारियों ने बताया कि दोनों मीटर से बिजली चोरी हुई है। मीटर की जांच करने पर एमआरआई रिपोर्ट में पुष्टि हुई है कि मीटर को बाईपास करके अवैध रूप से बिजली का इस्तेमाल हो रहा था। शिकायत में सपा सांसद के खिलाफ विद्युत अधिनियम 2003 की धारा 135 के तहत मुकदमा दर्ज करने की मांग की गई।

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें