30 C
Mumbai
Wednesday, May 20, 2026
होमदेश दुनियाउत्तर प्रदेश: 2024 की तैयारियों को लेकर भाजपा की महत्वपूर्ण बैठक !

उत्तर प्रदेश: 2024 की तैयारियों को लेकर भाजपा की महत्वपूर्ण बैठक !

इस बैठक में सीएम योगी आदित्यनाथ व बैजयंत पांडा प्रदेश चुनाव प्रभारी के अलावा प्रदेश महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह और दोनों उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य व ब्रजेश पाठक भी उपस्थित हुए।यूपी में भारतीय जनता पार्टी की होने वाली बैठक में प्रदेश पदाधिकारियों, क्षेत्रीय अध्यक्षों एवं सभी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष भी शामिल हुए है| 

Google News Follow

Related

देश में होने आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारियों के मद्देनजर भाजपा की आज महत्वपूर्ण बैठक उत्तर प्रदेश में आयोजित की गयी है।इस बैठक में सीएम योगी आदित्यनाथ व बैजयंत पांडा प्रदेश चुनाव प्रभारी के अलावा प्रदेश महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह और दोनों उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य व ब्रजेश पाठक भी उपस्थित हुए।यूपी में भारतीय जनता पार्टी की होने वाली बैठक में प्रदेश पदाधिकारियों, क्षेत्रीय अध्यक्षों एवं सभी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष भी शामिल हुए है| 

गौरतलब है की इस बैठक में अब तक की चुनावी तैयारियों की समीक्षा के साथ राष्ट्रीय अधिवेशन में हुए निर्णयों को प्रदेश में लागू करने पर बात करेंगे। बैठक में सभी पदाधिकारियों के साथ चुनावी और संगठनात्मक कार्यक्रमों पर भी चर्चा की जाएगी।आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर उत्तर प्रदेश के प्रभारी बनाए गए बैजयंत पांडा भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रह चुके हैं। इससे पहले वो पार्टी के लिए असम और दिल्ली के प्रभारी के तौर पर काम कर चुके हैं। उन्होंने भाजपा महिला मोर्चा के प्रभारी के तौर पर काम किया है। इसके अलावा वे उड़ीसा से चार बार के सांसद भी रह चुके हैं।

बता दें कि लोकसभा चुनाव की रणनीति को लेकर उत्तर प्रदेश में आयोजित भाजपा की इस बैठक में बैजयंत जय पांडा ने कहा कि यह स्पष्ट है कि राम जी की कृपा और जनता के आशीर्वाद से आने वाले दिनों में हम प्रदेश की सभी 80 लोकसभा सीटें जीतने जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा समाज के सभी वर्गों को प्रतिनिधित्व देने और नेतृत्व का अवसर प्रदान करने में सफल रही है।

 यह भी पढ़ें-

महाराष्ट्र सरकार का बड़ा फैसला,10 फीसदी मराठा आरक्षण बिल के मसौदे को मंजूरी!

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,475फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
308,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें