29.2 C
Mumbai
Thursday, October 22, 2026
होमदेश दुनियाउत्तराखंड: सीएम धामी को पीएम मोदी ने कहा छोटा भाई, पीठ थपथपाकर...

उत्तराखंड: सीएम धामी को पीएम मोदी ने कहा छोटा भाई, पीठ थपथपाकर दी शाबाशी!

प्रधानमंत्री मोदी ने अपने संबोधन की शुरुआत में मुख्यमंत्री के लिए विशेष शब्दों का इस्तेमाल किया। उन्होंने धामी को "छोटा भाई" और "ऊर्जावान मुख्यमंत्री" कहकर संबोधित किया।

Google News Follow
पीएम मोदी उत्तराखंड दौरे पर हैं|इस बीच शीतकालीन यात्रा के दौरान सीएम पुष्कर सिंह धामी के साथ उनकी गहरी मित्रता देखने को मिली। गुरुवार को भी प्रधानमंत्री मोदी ने कई मौकों पर मुख्यमंत्री धामी की सराहना की और उन्हें प्रोत्साहित किया। भाषण खत्म होते ही जैसे ही सीएम  प्रधानमंत्री के पास पहुंचे, तो मोदी ने पहले गर्मजोशी से हाथ मिलाया और फिर उनकी पीठ थपथपाकर शाबाशी दी।

मुख्यमंत्री धामी के फैसले लेने और उन्हें प्रभावी रूप से लागू करने के अंदाज को शीर्ष स्तर पर काफी सराहा जा रहा है। चाहे समान नागरिक संहिता हो या राष्ट्रीय खेलों का आयोजन, प्रधानमंत्री मोदी ने मुख्यमंत्री की कार्यशैली की जमकर तारीफ की।

अब शीतकालीन यात्रा को लेकर राज्य सरकार की पहल पर भी प्रधानमंत्री संतुष्ट नजर आए। अपने संबोधन में उन्होंने इस यात्रा के आर्थिक महत्व को रेखांकित करते हुए इसे एक अभिनव प्रयास बताया और मुख्यमंत्री धामी व उनकी सरकार को इसके लिए धन्यवाद दिया।

प्रधानमंत्री मोदी ने अपने संबोधन की शुरुआत में मुख्यमंत्री के लिए विशेष शब्दों का इस्तेमाल किया। उन्होंने धामी को “छोटा भाई” और “ऊर्जावान मुख्यमंत्री” कहकर संबोधित किया।

प्रधानमंत्री ने केदारनाथ यात्रा का जिक्र करते हुए कहा कि यह दशक उत्तराखंड का है और मुख्यमंत्री धामी की सरकार बेहतरीन काम कर रही है।

हर्षिल की जनसभा में भी प्रधानमंत्री को क्षेत्रवासियों का जबरदस्त समर्थन मिला। पूरे कार्यक्रम के दौरान “मोदी-मोदी” के नारे गूंजते रहे, जिस पर प्रधानमंत्री कई बार मुस्कराए और हाथ जोड़कर अभिवादन किया। पारंपरिक परिधान और टोपी पहने प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में कई स्थानीय शब्दों का भी प्रयोग किया, जिससे जनता में उत्साह बढ़ा।

यह भी पढ़ें-

चैंपियंस ट्रॉफी: 9 मार्च को होगा भारत – न्यूजीलैंड के बीच दुबई में कड़ा मुकाबला!

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें