28 C
Mumbai
Saturday, September 26, 2026
National Stock Exchange of India Limited
होमक्राईमनामावाराणसी: लूट-छेड़छाड़ गैंग का भंडाफोड़, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष के पीए पर आरोप!

वाराणसी: लूट-छेड़छाड़ गैंग का भंडाफोड़, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष के पीए पर आरोप!

भाजपा प्रवक्ता डॉ. अजय आलोक ने इस मामले को लेकर कांग्रेस पर सीधा हमला बोला है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस के शीर्ष नेता ऐसे अपराधियों को संरक्षण दे रहे हैं।

Google News Follow

Related

- Advertisement -National Stock Exchange
उत्तर प्रदेश के वाराणसी में पुलिस ने लूट, चोरी और महिलाओं से छेड़छाड़ जैसे संगीन अपराधों में शामिल एक गैंग का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों अमित पाठक और आनंद पांडेय को गिरफ्तार किया है। इस मामले को लेकर भाजपा प्रवक्ता डॉ. अजय आलोक ने कांग्रेस पर सीधा हमला बोला है।

हैरान करने वाली बात यह है कि दोनों अभियुक्तों के संबंध उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय राय से हैं। इसमें अमित पाठक प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय राय के निजी सचिव (पीएस) बताए जा रहे हैं। भाजपा प्रवक्ता डॉ. अजय आलोक ने इस मामले को लेकर कांग्रेस पर सीधा हमला बोला है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस के शीर्ष नेता ऐसे अपराधियों को संरक्षण दे रहे हैं।

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता अजय आलोक ने कहा, “क्या आप सभी ने ‘गैंग्स ऑफ वासेपुर’ के बारे में सुना है? इन दिनों गांधी परिवार के गैंग्स के साथ भी कुछ ऐसा ही चल रहा है| यह गैंग वाकई बहुत ही शानदार है।

अभी हाल ही में वाराणसी में पुलिस ने लुटेरों के एक गिरोह का भंडाफोड़ किया। दो लोगों को गिरफ्तार किया गया। उनके खिलाफ चोरी, डकैती और महिलाओं के साथ छेड़छाड़ समेत 150 से ज्यादा मामले दर्ज हैं। और क्या आप जानते हैं कि इन दो चोरों के पीछे का मास्टरमाइंड कौन है? अमित पाठक नाम का एक शख्स। अमित पाठक कौन है? वह पीसीसी अध्यक्ष यानी कांग्रेस पार्टी के उत्तर प्रदेश प्रदेश अध्यक्ष अजय राय का निजी सचिव है।”

डॉ. आलोक ने यह भी याद दिलाया कि हाल ही में राजस्थान में भी कांग्रेस के एक पूर्व मंत्री के निजी सचिव को पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी के शीर्ष पदों पर बैठे लोग देश की सुरक्षा और सामाजिक मर्यादाओं के लिए गंभीर खतरा बनते जा रहे हैं।

पुलिस के अनुसार, इन दोनों के खिलाफ थाना कैंट में मुकदमा संख्या 102/2025 दर्ज किया गया है। आरोपियों पर धारा 384 (उगाही), 457 (रात्रि में सेंधमारी), 392 (लूट), 504 (शब्दों से अपमान), 506 (आपराधिक धमकी) और 354 (महिला से छेड़छाड़) के तहत गंभीर आरोप लगाए गए हैं।

फिलहाल पुलिस गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर रही है और पूरे गैंग की जड़ों तक पहुंचने की कोशिश में जुटी है। वहीं, भाजपा नेता के आरोप के बाद इस मामले ने कांग्रेस पार्टी की प्रदेश इकाई को लेकर कई गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

यह भी पढ़ें-

बैंकॉक में यूपी टूरिज्म की इंटरनेशनल ब्रांडिंग की तैयारी में जुटी योगी सरकार!

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

150,249फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
335,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें