28.9 C
Mumbai
Thursday, October 22, 2026
होमदेश दुनियाउपराष्ट्रपति चुनाव: ईसीआई ने दो पर्यवेक्षक नियुक्त किए, एक रिजर्व रखा!

उपराष्ट्रपति चुनाव: ईसीआई ने दो पर्यवेक्षक नियुक्त किए, एक रिजर्व रखा!

आयोग ने बताया कि निर्वाचन आयोग द्वारा 7 अगस्त 2025 को जारी अधिसूचना के अनुसार, उपराष्ट्रपति चुनाव 2025 के लिए मतदान और मतगणना 9 सितंबर को होगी।

Google News Follow

भारत निर्वाचन आयोग (ईसीआई) ने उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए दो पर्यवेक्षकों की नियुक्ति कर दी है। ईसीआई ने गुरुवार को एक पत्र जारी कर इसकी जानकारी दी।

चुनाव आयोग के अनुसार, भारत के संविधान के अनुच्छेद 324 के तहत मिले अधिकारों का उपयोग करते हुए भारत निर्वाचन आयोग (ईसीआई) ने आगामी उपराष्ट्रपति चुनाव 2025 के लिए भारत सरकार के अपर सचिव रैंक के दो अधिकारियों को पर्यवेक्षक नियुक्त किया है।

आयोग ने बताया कि निर्वाचन आयोग द्वारा 7 अगस्त 2025 को जारी अधिसूचना के अनुसार, उपराष्ट्रपति चुनाव 2025 के लिए मतदान और मतगणना 9 सितंबर को होगी।

पर्यवेक्षकों के रूप में पंचायती राज मंत्रालय में अपर सचिव आईएएस सुशील कुमार लोहानी (ओडिशा कैडर: 1995) और वित्त मंत्रालय के व्यय विभाग में तैनात अपर सचिव आईएएस डी. आनंदन (सिक्किम कैडर: 2000) की नियुक्ति की गई है।

इसके अलावा, ग्रामीण विकास मंत्रालय के भूमि संसाधन विभाग के संयुक्त सचिव आईएएस नितिन कुमार शिवदास खाड़े (असम-मेघालय कैडर: 2004) को रिजर्व सूची में रखा गया है।

बता दें कि उपराष्ट्रपति चुनाव में एनडीए ने सीपी राधाकृष्णन को उम्मीदवार बनाया है, जबकि ‘इंडिया अलायंस’ ने सुप्रीम कोर्ट के पूर्व न्यायाधीश न्यायमूर्ति (सेवानिवृत्त) बी. सुदर्शन रेड्डी पर दांव खेला है। राधाकृष्णन वर्तमान में महाराष्ट्र के राज्यपाल हैं।

एनडीए और इंडिया अलायंस के उम्मीदवारों ने उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए नामांकन दाखिल कर दिया है।

इससे पहले, चुनाव आयोग ने उपराष्ट्रपति पद के लिए दाखिल किए गए नामांकन पत्रों में से कई उम्मीदवारों के पर्चे खारिज किए जाने के बारे में जानकारी दी थी।

चुनाव आयोग द्वारा जारी विवरण के अनुसार, 7 नामांकन पत्र दाखिल किए गए थे, जिनमें से अधिकांश आवश्यक दस्तावेजों की कमी के कारण अस्वीकार कर दिए गए हैं।

उपराष्ट्रपति पद के लिए चुनाव 9 सितंबर को होगा और उसी दिन नतीजे घोषित किए जाएंगे।

यह भी पढ़ें-

मध्य प्रदेश डाक विभाग भ्रष्टाचार मामला, सीबीआई कोर्ट ने सजा सुनाई!

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें